
पार्टनर को आकर्षित करना एक मुश्किल काम हो सकता है, और यह सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं है, बल्कि कई अन्य जीव-जंतु भी इस प्रक्रिया में अपनी अलग मेहनत करते हैं। आज हम एक ऐसे जीव के बारे में बात करेंगे, जो अपने पार्टनर को आकर्षित करने के लिए भूकंप जैसी तरंगें पैदा करता है।
कुदरत के बहुत से ऐसे रहस्य हैं जिनके बारे में हम अभी भी पूरी तरह से नहीं जानते। जब ये रहस्य हमारे सामने आते हैं, तो हमें हैरानी होती है क्योंकि हम इनके बारे में पहले कभी नहीं सुने होते। एक ऐसा ही दिलचस्प मामला सामने आया है, जिसमें एक जीव अपने पार्टनर को आकर्षित करने के लिए धरती में कंपन उत्पन्न करता है, जो भूकंप की तरंगों से मेल खाता है। यह जानकारी वैज्ञानिकों के लिए भी एक चौंकाने वाला खुलासा था।
अक्सर हम सुनते हैं कि लोग अपने पार्टनर को आकर्षित करने के लिए कई तरह की कोशिशें करते हैं, और यह केवल इंसान तक सीमित नहीं है। जानवर भी यही करते हैं। इसी प्रकार, एक दिलचस्प जीव है दक्षिणी यूरोप का नर केकड़ा, जो अपने पार्टनर को अपनी तरफ खींचने के लिए खास तरीके से धरती के अंदर भूकंपीय तरंगें उत्पन्न करता है।
मादा अपने पार्टनर को कैसे चुनती है, इसका भी एक दिलचस्प तरीका है। जब वैज्ञानिकों ने इस प्रक्रिया पर रिसर्च की, तो उन्होंने पाया कि यूरोपीय फिडलर केकड़े (Afruca tangeri) अपने बड़े पंजों का इस्तेमाल करके या फिर अपने खोल को जोर से धरती पर पटक कर भूकंपीय तरंगें उत्पन्न करते हैं। यह कंपन बिल्कुल वैसा ही होता है जैसे भूकंप के दौरान होते हैं।
इस प्रक्रिया से मादा केकड़ा नर के ताकत का अनुमान लगाता है और उसी के आधार पर सही पार्टनर का चुनाव करती है। इस बारे में वैज्ञानिकों ने 8,000 से ज्यादा केकड़ों पर रिसर्च की। इस रिसर्च की खास बात यह है कि वैज्ञानिकों ने मशीन लर्निंग तकनीक का इस्तेमाल करते हुए कम्प्यूटरों को इन केकड़ों के कंपन के पैटर्न को पहचानने की ट्रेनिंग दी, जिसमें उन्हें 70 प्रतिशत सफलता मिली।