दिल्ली में टाइट सिक्योरिटी : CM रेखा गुप्ता की सुरक्षा में बदलाव, अब मुख्यमंत्री के नजदीक जाना होगा मुश्किल

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद उनकी सुरक्षा में बदलाव किया जा रहा है। सीएम की सुरक्षा और बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। इस पर फैसला तो गृह मंत्रालय करेगा। फिलहाल जनसुनवाई के दौरान सुरक्षा अब नए सिरे से होगी। CM रेखा गुप्ता की सुरक्षा में बदलाव किया जा रहा है। अब मुख्यमंत्री के कोई नजदीक न जाए पाए ये सुनिश्चित किया जाएगा।
सीएम रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई में हमले के बाद एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री को  Z-प्लस सुरक्षा मिली हुई है। जिसमें 40 से अधिक सुरक्षाकर्मी, कमांडो, स्टैटिक गार्ड और काफिले की सुरक्षा शामिल है। मगर बुधवार को हुई घटना के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। जनता से मिलने के दौरान और अन्य बैठकों के दौरान उनकी सुरक्षा में बदलाव किया जा रहा है।

CM आवास पर टाइट सिक्योरिटी

गुरुवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी आवास पर काम करने वाले मजदूर यहां पहुंचे। मजदूरों की गहन जांच की जा रही है। कल ‘जन सुनवाई’ के दौरान राजेश खिमजी नाम के एक व्यक्ति ने उन पर हमला किया। उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

जनसुनवाई के दौरान सुरक्षा में होगा बदलाव

अब सीएम के निजी आवास पर होने वाली जनसुनवाई के दौरान सुरक्षा नए सिरे से होगी। CM के नजदीक कोई ना जाए पाए ये सुनिश्चित किया जाएगा। जनसुनवाई से पहले शिकायत को वेरिफाई किया जाएगा। शिकायतकर्ता की पूरी जांच होने का बात आगे भेजा जाएगा। दो महिला PSO सीएम रेखा के साथ हमेशा रहेंगी। सीएम हाउस के अंदर भी सिक्योरिटी में भी बदलाव करने पर विचार किया जा रहा है।

सीएम की सुरक्षा बढ़ाने पर विचार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, Z- प्लस सुरक्षा में कर्मियों की संख्या को 40 से बढ़ाकर 65 तक किया जा सकता है, जिसमें अतिरिक्त कमांडो और निगरानी करने वाले शामिल होंगे। इसके अलावा उनके हर दौरे, उनके घर और कार्यालय में पहले से ही सुरक्षा की गहन जांच की जा सकती है।

CM रेखा गुप्ता पर कैसे हुआ हमला

बता दें कि सीएम रेखा गुप्‍ता 20 अगस्त को अपने निजी आवास पर कैंप ऑफिस पर जनसुनवाई कर रही थीं, उसी दौरान एक शख्स अपनी शिकायत लेकर अंदर आया। जैसे ही अपनी शिकायत लेकर वो रेखा गुप्ता के पास पहुंचा अचानक जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसके हाथ में कुछ कागज थे और वो कुछ स्‍लोगन चिल्ला रहा था। सूत्रों के मुताबिक, जबतक सुरक्षाकर्मी उसके पास तक पहुंचते  हमलावर ने मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा और फिर आगे बढ़कर उन्हें धक्का दे दिया। टक्कर लगने से रेखा गुप्ता नियंत्रण खो बैठीं, लेकिन पीछे दीवार होने की वजह से वे गिरने से बच गईं। इतने देर में सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें