श्रद्धालुओं से भरी तीन बसें आपस में टकराई, धनबाद में 70 से अधिक यात्री घायल

Dhanbad Bus Accident : झारखंड के धनबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में श्रद्धालुओं से भरी तीन बसें आपस में टकरा गईं। इस घटना में 70 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घटना देर रात करीब 12 बजे की है, जब तीनों बसें नाला पेट्रोल पंप से बोकारो के लगुबुरु घंटाबाड़ी के लिए एक साथ रवाना हुई थीं। बसें सुबह 9 बजे एक साथ निकली थीं और श्रद्धालु आदिवासी समुदाय के लोग पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे।

हादसे के समय, एक महिला यात्री लतिका सोरेन ने बताया कि सभी गहरी नींद में थे, तभी जोरदार टक्कर हुई और चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। सामने जा रही दूसरी बस को पीछे से टक्कर लगी, जिससे वह भी रुक गई। सबसे आगे चल रही बस मौके से निकल गई। घायलों में 70 वर्षीय बुजुर्ग रास मुनि देवी का हाथ टूट गया है, जबकि अन्य यात्री भी गंभीर रूप से घायल हैं।

घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जिनमें से अधिकांश को एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारण एनएच 19 पर यातायात बाधित हो गया था, लेकिन पुलिस ने राहत कार्य कर सड़क साफ कर दी है। फिलहाल, सभी घायल और बचे यात्री स्थानीय पेट्रोल पंप पर सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़े : प्यार में मिला धोखा! शादी का झांसा देकर दो सालों तक किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें