
लखनऊ। राजधानी की मड़ियांव पुलिस ने अवैध गांजा तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की। जिनके पास से गांजा ई-रिक्शा समेत नकदी बरामद हुई। बताते चलें कि पुलिस बुधवार क्षेत्र में गश्त के दौरान खबर मिली की ई-रिक्शा पर बैठकर गांजा बेचा जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा जिनकी पहचान बबलू अवस्थी, विनय तिवारी, सतीश कुमार सिंह के रूप में हुई। जिनके पास से 50 कागज की पुड़िया, तीन पैकेट में 3.980 किलोग्राम गांजा 70190 रूपए नकद बेचने में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद किया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्कर अलग-अलग जनपदों से गांजा लाकर राजधानी में बेचते थे। तीनों को जेल का रास्ता दिखा दिया गया।