अब 1 घंटे का रास्ता सिर्फ 1 मिनट में होगा तय…ये देश बना रहा दुनिया का सबसे ऊंचा पुल

बीजिंग। चीन में इंजीनियरों ने दुनिया का सबसे ऊंचा पुल बनाया है। इस पुल का नाम हुआजियांग ग्रैंड कैनियन ब्रिज है। यह पेरिस के एफिल टॉवर से दोगुना ऊंचा है। इस पुल को इसी साल खोला जाएगा। यह बेइपन नदी के ऊपर बना हुआ है। यह 2.9 किमी लंबा और नदी से 2050 फीट की ऊंचाई पर है।

यह पुल इतना ऊंचा है कि बादलों को भी इसके नीचे उड़ते देखा जा सकता है। इस पुल का वजन 22 हजार टन है। इस पुल को बनाने का फायदा यह है कि जिस यात्रा को करने में 1 घंटा लगता था। अब वह घटकर सिर्फ 1 मिनट हो जाएगा। हुआजियांग ग्रैंड कैनियन ब्रिज को बनाने का मकसद ग्रामीण इलाके में परिवहन को बेहतर बनाना है। इस पुल के बन जाने पर यह दुनिया का सबसे ऊंचा पुल बन जाएगा। अभी भी दुनिया का सबसे ऊंचा पुल चीन में ही है। साल 2016 में बेइपानजियांग में बनाया गया यह पुल 1,854 फीट ऊंचा है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

लखनऊ: वक्फ संशोधन विधेयक पेश को लेकर पुराने लखनऊ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च। मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर