इस कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी के लिए मांगा नोबेल पुरस्कार, बीजेपी बोली- ’99 बार चुनाव हारने पर मिलेगा’

Rahul Gandhi : वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मिला है। इस पुरस्कार के एलान के बाद, कांग्रेस ने उसकी तुलना भारत के विपक्षी नेता राहुल गांधी से की है। कांग्रेस प्रवक्ता ने संकेत दिया कि जैसे मचाडो को अपने देश में लोकतांत्रिक अधिकारों के संघर्ष के लिए यह सम्मान मिला है, वैसे ही राहुल गांधी संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए मचाडो और राहुल गांधी की तस्वीर शेयर की और लिखा, “इस बार शांति का नोबेल पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता को संविधान की रक्षा के लिए दिया गया है। भारत के विपक्षी नेता राहुल गांधी भी देश के संविधान को बचाने की लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि दोनों विपक्ष के नेता अपने-अपने देशों में लोकतांत्रिक आदर्शों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक मांग नहीं की है।

भाजपा ने इस तुलना को लेकर तीखा विरोध किया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने कहा, “कांग्रेस राहुल गांधी के लिए नोबेल पुरस्कार की मांग कर रही है, यह विचित्र है। यदि किसी को यह पुरस्कार मिलना चाहिए, तो वह 99 बार चुनाव हारने, पाखंड और 1975-1984 में लोकतंत्र की हत्याओं के लिए है।” उन्होंने कहा कि यदि इन चीजों के लिए नोबेल पुरस्कार होता तो राहुल गांधी को जरूर मिलना चाहिए।

यह भी पढ़े : Bihar Election : क्या चिराग पासवान मान गए? मांझी कहां फंसा रहें पेंच? दिल्ली में हो रहा भाजपा नेताओं का जुटान…

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें