
मुरादाबाद। कांशीराम नगर के कई घरों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। लड़कियों को लाकर वर्षों तक उनका यौन शोषण किया जाता है और उसके बाद उन्हें बेच दिया जाता है। आरोपितों के चंगुल से निकलकर आई बिहार की एक किशोरी के अनुसार, पिंकी के घर में ही दो किशोरियां और कुछ महिलाएं बंधक हैं।
हालांकि, पुलिस ने एक किशोरी को बरामद कर लिया है, लेकिन मामला उजागर होने के बाद कई आरोपित सतर्क हो गए हैं और उन्होंने लड़कियों व महिलाओं को अलग कर स्वयं भाग गए हैं।
चारों आरोपित जगह-जगह रेलवे स्टेशनों पर पहुंचकर लड़कियों को मुरादाबाद लाते हैं। इनकी नजर नाबालिग लड़कियों पर रहती है। कुछ दिनों तक देह व्यापार कराने के बाद, ये अविवाहित युवकों की तलाश में रहते हैं, जिनकी शादी नहीं हो पा रही है। फिर रुपये लेकर लड़कियों को शादी के नाम पर बेच देते हैं।
अमरोहा की जोया निवासी एक लड़की को भी बेचने की योजना थी। इसी के चलते, तीनों आरोपितों ने हिम्मत दिखाकर वहां से भाग निकली। अब तक यह गिरोह कई लड़कियों को बेच चुका है।
पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है, जिन्होंने यहां से शादी करने के नाम पर लड़कियों की बोली लगाई है। पुलिस ने महिला समेत दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ के माध्यम से उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़े : ‘मैं चोर नहीं…’ अफवाह बनी जानलेवा! व्यापारी को चोर समझकर पीटा, 25 लोगों पर FIR दर्ज