नकली सोने से करते थे ठगी, झांसी पुलिस ने किया अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़

झांसी। जनपद झांसी की उल्दन पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरजनपदीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह नकली पीली धातु से बनी ईंट और चेन में कुछ मात्रा में असली सोना मिलाकर लोगों को ठगने का काम कर रहा था। गिरोह भोले-भाले आम नागरिकों को असली सोने का लालच देकर भारी रकम ऐंठ लेता था।

पुलिस को यह सफलता थाना उल्दन क्षेत्र के ग्राम निमौनी के पास मिली, जहाँ मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान पुलिस ने चार अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ़्तार किए गए बदमाशों के पास से भारी मात्रा में नकली पीली धातु, चेन, ईंट के साथ-साथ कुछ असली सोने के अंश भी बरामद हुए हैं।

इतना ही नहीं, पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध असलहे भी बरामद किए हैं, जो इस गिरोह की आपराधिक प्रवृत्ति को दर्शाते हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरोह लंबे समय से विभिन्न जिलों में सक्रिय था और अब तक कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है। पुलिस अब इस मामले में आगे की छानबीन कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें