ये हैं कोलकाता के दुर्गा पंडाल…जिसने खींचा सभी का ध्यान…यहां एक बार जरुर करें विजिट

नई दिल्ली : शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही देशभर में भव्य दुर्गा पूजा का उत्सव शुरू हो चुका है। इस मौके पर जगह-जगह आकर्षक दुर्गा पंडाल सजाए जा रहे हैं। जब बात सबसे शानदार और लोकप्रिय दुर्गा पूजा की आती है तो कोलकाता का नाम सबसे पहले लिया जाता है। यहां के पंडाल न केवल देशभर बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं।

इस साल भी कोलकाता के पंडालों में खास थीम पर सजावट की जा रही है। इन थीम में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों को शामिल कर संदेश देने की कोशिश की जा रही है। इससे लोग पूजा को सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि जीवन से जुड़ा एक जागरूकता अभियान मानने लगे हैं।

🔹 टाला प्रत्यय क्लब – इस साल प्रवासी मजदूरों को थीम बनाया गया है। यहां देवी को प्रवासी मजदूर के रूप में हल के साथ दर्शाया गया है।
🔹 कुम्हार टोली – यहां कलाकार नवरात्रि से पहले दिन-रात मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। उनके लिए यह पर्व दिवाली और होली से भी बड़ा उत्सव है।
🔹 बागुईआटी रेल पुकुर यूनाइटेड क्लब – इस साल की थीम है “शब्द” यानी ध्वनि। पंडाल में 20 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई गई है और पक्षियों के संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। क्लब का मानना है कि शहरीकरण और पेड़ों की कटाई से पक्षियों के प्राकृतिक घर खत्म हो रहे हैं, इसलिए जागरूकता जरूरी है।

कोलकाता के पंडालों में साज-सज्जा का काम अब अंतिम चरण में है। सोमवार से पंडालों का उद्घाटन शुरू हो रहा है। कई जगहों पर थीम-बेस्ड पंडाल पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं और तय समय पर पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें