Google Maps के ये कमाल के फीचर्स, सिर्फ रास्ता ही नहीं बताते, बहुत कुछ सिखाते हैं

Google Maps का इस्तेमाल आज दुनिया भर में करीब 2 बिलियन यानी 200 करोड़ से ज्यादा लोग करते हैं। आमतौर पर लोग इसे सिर्फ रास्ता देखने या नेविगेशन के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बहुत कम यूजर्स जानते हैं कि Google Maps इसके अलावा भी कई बेहद काम के और इंटरेस्टिंग फीचर्स देता है। जैसे ही आप किसी जगह के लिए नेविगेशन ऑन करते हैं, यह आपको रास्ते से जुड़ी कई छोटी-छोटी लेकिन अहम जानकारियां भी देता है, जो आपकी यात्रा को आसान बना देती हैं।

चार्जिंग और फ्यूल स्टेशन की जानकारी
अगर आप कार या इलेक्ट्रिक व्हीकल से सफर कर रहे हैं, तो Google Maps आपके लिए बेहद मददगार साबित होता है। यह आपको रास्ते में आने वाले पेट्रोल पंप और इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की जानकारी पहले ही दे देता है। इससे सफर के दौरान फ्यूल या चार्ज खत्म होने की चिंता नहीं रहती।

स्टोर के अंदर क्या मिलेगा, पहले ही जान लें
Google Maps में ऐसा फीचर भी है, जिससे आप किसी स्टोर में मिलने वाले प्रोडक्ट्स की जानकारी देख सकते हैं। अगर रास्ते में किसी ब्रांड का स्टोर दिखता है, तो मैप पर उस लोकेशन को जूम करके पता किया जा सकता है कि वहां क्या-क्या उपलब्ध है।

एरिया मेजरमेंट का आसान तरीका
Google Maps की मदद से आप किसी जगह का एरिया भी नाप सकते हैं। इसके लिए मैप पर राइट क्लिक करके अलग-अलग प्वाइंट सेलेक्ट करने होते हैं। माउस या टच की मदद से जमीन या किसी खास जगह का एरिया आसानी से मेजर किया जा सकता है।

बिजनेस से जुड़ी पूरी जानकारी
Google Maps पर किसी भी इलाके में मौजूद बिजनेस की डिटेल्स भी देखी जा सकती हैं। इसमें एक्सेसिबिलिटी ऑप्शन, हेल्थ और सेफ्टी प्रोटोकॉल, पेमेंट मेथड्स और कस्टमर सपोर्ट से जुड़ी जानकारी शामिल होती है।

एक्सेसिबल प्लेसेस का पता
अगर आपको व्हीलचेयर या अन्य सुविधाओं की जरूरत होती है, तो Google Maps में एक्सेसिबिलिटी फीचर भी मौजूद है। सेटिंग्स में जाकर इसे ऑन करने पर आपको ऐसे स्थान दिखेंगे, जो सभी के लिए आसानी से उपयोग योग्य हैं।

रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट
Google Maps की सबसे बड़ी खासियत इसका रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट है। नेविगेशन ऑन करते ही यह आपको जाम, स्लो ट्रैफिक और वैकल्पिक रास्तों की जानकारी देता है, जिससे आप समय बचा सकते हैं।

AI फीचर्स से और भी स्मार्ट अनुभव
Google ने अब Maps में भी AI फीचर्स जोड़ दिए हैं। इसके जरिए आपको मौसम और हालात के अनुसार सुझाव मिलते हैं। जैसे बारिश के दौरान वैकल्पिक गतिविधियों या सुरक्षित रास्तों की जानकारी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें