
उत्तर प्रदेश में पुलिस की नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। यूपी पुलिस में 24,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती का रास्ता अब साफ होता नजर आ रहा है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने इस मेगा भर्ती के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं और अब सिर्फ सरकार की मंजूरी का इंतजार है। अनुमान है कि 15 जून 2025 तक इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
पहले अप्रैल में था प्लान, अब जून में होगी घोषणा
सूत्रों के अनुसार, पहले यह नोटिफिकेशन अप्रैल के अंत में जारी होना था, लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणों से इसे टाल दिया गया। अब उम्मीद है कि जून के पहले पखवाड़े में इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो जाएगी।
जानें किस पद पर कितनी भर्तियां होंगी
- सिपाही पीएसी: 9837 पद
- सिपाही पीएसी महिला वाहिनी: 2282 पद
- सिपाही नागरिक पुलिस: 3245 पद
- सिपाही सशस्त्र पुलिस/पीएसी: 2444 पद
- सिपाही विशेष सुरक्षा बल (SSF): 1341 पद
- घुड़सवार पुलिस: 71 पद
- उप निरीक्षक (कुल): 4543 पद
- उप निरीक्षक नागरिक पुलिस: 4242 पद
- प्लाटून कमांडर महिला वाहिनी: 106 पद
- प्लाटून कमांडर/उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस: 135 पद
- उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर SSF: 60 पद
बढ़ी उम्र सीमा, तीन साल की अतिरिक्त छूट
राज्य सरकार ने युवाओं को राहत देते हुए उप निरीक्षक पद के लिए अधिकतम उम्र सीमा में 3 साल की छूट देने का फैसला किया है। इससे वे उम्मीदवार जो पहले उम्र सीमा से बाहर हो गए थे, अब इस भर्ती में शामिल हो सकेंगे।
क्या करें अभ्यर्थी?
जिन उम्मीदवारों का सपना यूपी पुलिस में भर्ती होने का है, उनके लिए अब यह फाइनल राउंड की तैयारी का समय है। जैसे ही नोटिफिकेशन जारी होगा, आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) भी होगी, इसलिए तैयारी को अब अंतिम रूप देने का वक्त आ गया है।
यह भी पढ़ें: iPhone खरीदने की सोच रहे हैं? अब सिर्फ 40 हजार में मिल रहा ये हाइटेक मॉडल…