प्रदेश में 2207 निजी शीतगृह, आलू और अन्य कृषि उत्पाद के भंडारण की कोई समस्या नहीं : दिनेश प्रताप सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी आलू उत्पादक राज्य है, जहां देश के कुल उत्पादन का लगभग 30 से 35 प्रतिशत आलू का उत्पादन होता है। प्रदेश में संचालित निजी शीतगृहों में 144.10 लाख मीट्रिक टन (74.88 प्रतिशत) आलू का भण्डारण हो चुका है। इस प्रकार अभी भी प्रदेश के निजी शीतगृहों में कुल भण्डारण क्षमता के सापेक्ष 48.33 लाख मीट्रिक टन (25.12 प्रतिशत) स्थान रिक्त है। ऐसे में प्रदेश के निजी शीतगृहों में आलू अथवा अन्य कृषि उत्पाद के भण्डारण की कोई समस्या नहीं है।

प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शीतगृहों की संख्या एवं भण्डारण क्षमता में वृद्धि, किसानों को समय से उचित मूल्य दिलाने की व्यवस्था तथा कृषि निर्यात को बढ़ावा देने जैसे कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 6.98 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की बुवाई की जाती है। वर्ष 2025 में बोये गए क्षेत्रफल के सापेक्ष लगभग 245 लाख मीट्रिक टन आलू का उत्पादन हुआ है। वर्तमान में प्रदेश में 2207 निजी शीतगृह संचालित हैं, जिनकी कुल भण्डारण क्षमता 192.43 लाख मीट्रिक टन है।

दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश के निजी शीतगृहों में आलू अथवा अन्य अधिकृत कृषि उत्पाद के भण्डारण में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में सम्बन्धित जनपदीय उद्यान अधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

लखनऊ: वक्फ संशोधन विधेयक पेश को लेकर पुराने लखनऊ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च। मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर