चक्रवात के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, सुबह-सुबह छाएगी धुंध की चादर

लखनऊ। बंगाल की खाड़ी में बने गंभीर चक्रवाती तूफान “मोंथा” के प्रभाव से बीते सप्ताह के दौरान जहां वर्षा के साथ प्रदेश भर में तापमान में जबरदस्त दैनिक उतार-चढ़ाव देखा गया तथा कई स्थानों (आगरा, इटावा, बाराबंकी, झाँसी और फुर्सतगंज-अमेठी) पर अधिकतम तापमान अक्टूबर महीने के प्रेक्षण इतिहास में न्यूनतम स्तर पर चला गया वहीं इसका असर समाप्त होने पर धीरे-धीरे मौसम साफ़ होने से पिछले 24 घण्टों के दौरान प्रदेश के पश्चिमी एवं मध्यवर्ती भागों में अधिकतम तापमान में जहाँ 3-7°C की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई वहीं आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसमें 2-4°C की और वृद्धि सम्भावित है.

तदुपरांत इसमें कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है| इसी क्रम में प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण आगामी 1 सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है यद्यपि 4-5 नवम्बर के दौरान पश्चिमी हिमालयीय क्षेत्र पर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी भाग में आंशिक बादलों की आवाजाही संभावित है, जिससे आगामी 48 घण्टों के दौरान न्यूनतम तापमान में लगभग 2°C की गिरावट के बाद के 48 घण्टों में इसमें 2°C की बढ़ोत्तरी के बाद इसमें फिर 2-3°C की क्रमिक गिरावट आने की संभावना है| इस दौरान 3-4 नवम्बर की सुबह धुन्ध के साथ पूर्वांचल एवं प्रदेश के उत्तरी तराई इलाकों में कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा पड़ने की भी संभावना है जो दिन चढ़ने के साथ समाप्त हो जाएगा|

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें