इस्लामिक प्रदर्शनी में लगे मॉडलों को जनता ने सराहा

भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद।मुख्य अति‌थि हाजी अब्दुल हमीद और स्कूल के प्रबंधक डॉ. दिलशाद अहमद ने संयुक्त रूप से इस्लामिक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस्लामिक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दीन-इमान से जुड़े नायाब मॉडल प्रदर्शित किए। विद्यार्थियों ने अच्छे बूरे आमाल, अल्लाह की किताबें, नबी का जमाना, कयामत का दिन सहित अनेक मॉडल लोगों ने पंसद किए।

मुख्य अतिथि हाजी अब्दुल हमीद ने स्कूल और बच्चों की दीन से जुड़ी जानकारी की प्रशंसा की। प्रदर्शनी में आयशा, उरूषा, आलिया, असमा, अक्शा, हुमेरा, रुशदा, काशिफा, सबीहा आदि ने भाग लिया।

प्रधानाचार्य महविश परवीन, इरम नाज, आफरीन खान, नगमा, सानिया, अफशीन, इकरा, अलिशा, लायबा, अनमता, गुल‌फिशा, उजमा, अजमाईन के नेतृत्व में प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी का रिहान अली, जैद अंसारी, डॉ. साकिर, रहमान तसलीम, मो. बिलाल सहित अनेक लोगों ने अवलोकन किया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत जो लोकसभा जीतता है विधानसभी जीतता है संसद का मानसून सत्र 21 जुलाईव से होगा शुरु रिलीज से पहले जानकी फिल्म देखेंगे केरल हाईकोर्ट के जज हरियाणा रोडवेज बस के सामने लहराई पिस्तौल…