मंदिर में पुजारी ने लगाया ताला, श्रद्धालुओं ने किया विरोध प्रदर्शन

नेबुआ नौरंगिया,कुशीनगर। क्षेत्र के नेबुआ रायगंज में श्रद्धालुओं ने राम जानकी मंदिर के पुजारी पर ताला लगाने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। श्रद्धालुओं का कहना है कि पवित्र श्रावण मास में मंदिर के गेट पर ताला लगा दिया गया है। इससे वे भगवान शिव को जलाभिषेक नहीं कर पा रहे हैं।
रविवार की सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने गेट पर ताला देखने के बाद गांव के ग्राम प्रधान रमेश गौड़ और पूर्व प्रधान व्यास वर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक समूह ने प्रदर्शन करते हुए पुजारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्राम प्रधान रमेश गौड़ ने बताया कि पुजारी द्वारा कई दिनों से मंदिर में ताला लगाया जा रहा है। इससे श्रद्धालु मंदिर में पूजन-अर्चन नहीं कर पा रहे हैं। पवित्र श्रावण मास में मंदिर के अंदर स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक भी नहीं हो पा रहा है। वही प्रधान ने आरोप लगाया कि पुजारी ने मंदिर की संपत्तियों पर कब्जा कर लिया है। जो भी श्रद्धालु या ग्रामीण इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं। पुजारी उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज करवा देता है।


प्रदर्शनकारियो में अरविंद वर्मा, शैलेश मद्धेशिया, नागेन्द्र मिश्रा, राजीव मिश्रा, विजय प्रकाश मद्धेशिया, कन्हैया मद्धेशिया और छोटेलाल जायसवाल सहित अनेको लोग शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें