शर्मिष्ठा पर केस करने वाला खुद विवादों में : वजाहत खान पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार हुईं शर्मिष्ठा पनोली के मामले में नया मोड़ सामने आया है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ मामला दर्ज कराने वाला वजाहत खान कादरी अंडरग्राउंड हो गया है। इसकी शिकायत पर शर्मिष्ठा सलाखों के पीछे पहुंची थी लेकिन अब वो खुद ही आरोपों और शिकायतों के घेरे में आ गया है। पनोली की गिरफ्तारी के बाद खान के खिलाफ सांप्रदायिक टिप्पणियों और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में कई शिकायतें दर्ज हुई हैं। अब लापता बताया जा रहा है।

कोलकाता की शर्मिष्ठा पनोली को 30 मई को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें ऑपरेशन सिंदूर पर चुप्पी साधने वाले फिल्मी सितारों को निशाने पर लिया गया था। वीडियो में कथित तौर पर अपमानजनक और सांप्रदायिक टिप्पणियों का आरोप लगाया गया था। 

पनोली पर कराई थी FIR

शर्मिष्ठा पनोली को वजाहत खान की शिकायत के आधार पर कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। वजाहत खान ने 15 मई को गार्डन रीच पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई थी। इसके आधार पर कोलकाता पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और कोर्ट ने उन्हें 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि, पनोली ने बाद में वीडियो हटाकर माफी मांगी ली।

देवी देवताओं का अपमान

शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी के बाद वजाहत खान जश्न मना रहा था। हालांकि, कुछ समय बाद वो खुद निशाने पर आ गया और अब कानूनी शिकंजे में फंसता हुआ नजर आ रहा है। उसपर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म, देवी-देवताओं, मंदिरों और त्योहारों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कीं था। इसने हिंदुओं को मूत्र पीने वाला बताया था।

इन धाराओं में मामला दर्ज

वजाहत खान के खिलाफ कोलकाता, दिल्ली और असम में कम से कम सात शिकायतें दर्ज की गई हैं। कोलकाता के गार्डन रीच और गोल्फ ग्रीन थानों में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 196(1)(ए), 299, 352, 353(1)(सी) और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही बिधाननगर थाने में शिकायत दर्द कराई गई है।

कौन है वजाहत खान?

वजाहत खान कोलकाता के रशीदी फाउंडेशन का सह-संस्थापक है। वो सेंट थॉमस स्कूल से ग्रेजुएट हैं। उसने पहले कई बार सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए हिंदू धर्म को निशाना बनाया था। विवाद बढ़ने पर उसने पोस्ट डिलीट कर दी और अब अकाउंट को लॉक कर दिया है।

क्या बोला परिवार?

वजाहत के पिता सआदत खान ने कहा कि मेरा बेटा रविवार रात से लापता है। उन्होंने शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी के धमकी भरे फोन कॉल्स का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा निर्दोष और धर्मनिरपेक्ष है। वह हिंदू धर्म का अपमान नहीं कर सकता। हो सकता है उसका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुआ हो।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

Viral Video : गाली देने वाले शराबी को महिला ने पीटा पीएम मोदी ने लगाया सिंदूर का पौधा डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत में पुतिन की दो टूक अपनी टीम का स्वागत करने के लिए पूरा बैंगलोर तैयार RCB की पूरी टीम बैंगलोर के लिए रवाना