उत्तराखंड में बच्चों के लापता होने का बढ़ता जा आंकड़ा…क्या कहती है NCRB की रिपोर्ट !

देहरादून : उत्तराखंड में मासूमों के गुमशुदा होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। एनसीआरबी (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) की ताज़ा रिपोर्ट बताती है कि वर्ष 2023-24 में प्रदेश से औसतन हर दिन तीन बच्चे लापता हुए। इस दौरान 18 वर्ष से कम उम्र के कुल 1209 बच्चे गायब हुए, लेकिन इनमें से केवल 276 ही बरामद हो सके। शेष 933 बच्चे अब तक लापता हैं।

यह स्थिति तब और भी गंभीर हो जाती है जब राज्य पुलिस हर साल “ऑपरेशन स्माइल” जैसी मुहिम चलाकर बच्चों को ढूंढने के दावे करती है। रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि इन अभियानों के बावजूद बच्चों की बरामदगी की दर बेहद कम है।

लापता बच्चों के आंकड़े (2023-24)

  • कुल लापता: 1209
    • बालक: 408
    • बालिकाएं: 802
  • बरामद: 276
    • बालक: 128
    • बालिकाएं: 148

हिमालयी राज्यों में स्थिति

राज्यलापताबरामद
हिमाचल प्रदेश50481
उत्तराखंड1209276
सिक्किम2213
अरुणाचल प्रदेश4021
नागालैंड470
मणिपुर8924
मिजोरम10
त्रिपुरा26837

(स्रोत: एनसीआरबी रिपोर्ट)

उत्तराखंड में लापता लोगों की कुल स्थिति

सिर्फ बच्चे ही नहीं, बल्कि प्रदेश में वर्ष 2023-24 में कुल 6532 लोग लापता हुए

  • पुरुष: 3277
  • महिलाएं: 3255

इनमें से पुलिस ने कुल 2701 लोगों को ढूंढ निकाला, जिनमें 1688 पुरुष और 1013 महिलाएं शामिल हैं।

ये भी पढे़ – राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : एसीबी कर सकेगी केन्द्र सरकार के कर्मचारियों पर केस दर्ज

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें