Triple screen और कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आ रही नई Mahindra XUV 7XO, इस दिन होगी लॉन्च

महिंद्रा भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय SUV XUV700 के अपग्रेडेड वर्जन Mahindra XUV 7XO को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह SUV XUV700 का फेसलिफ्ट जरूर होगी, लेकिन इसमें किए गए बड़े बदलाव इसे बिल्कुल नई कार जैसा अहसास देंगे। कंपनी ने 5 जनवरी 2026 की संभावित लॉन्च डेट से पहले इसके नए फीचर्स की झलक दिखाना शुरू कर दिया है। XUV 7XO को खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है, जो स्टाइल, एडवांस टेक्नोलॉजी और शानदार कंफर्ट की तलाश में हैं।

Mahindra XUV 7XO का सबसे बड़ा आकर्षण इसका ट्रिपल स्क्रीन सेटअप होगा। SUV में 12.3 इंच की तीन बड़ी स्क्रीन दी जाएंगी। इनमें एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, दूसरी इंफोटेनमेंट सिस्टम और तीसरी फ्रंट पैसेंजर के एंटरटेनमेंट के लिए होगी। यह सेटअप केबिन को बेहद मॉडर्न और प्रीमियम लुक देगा, जो मौजूदा XUV700 में देखने को नहीं मिलता।

नई XUV 7XO में Harman-Kardon का 16 स्पीकर साउंड सिस्टम मिलने की उम्मीद है। यह मौजूदा मॉडल के 12 स्पीकर सिस्टम से ज्यादा पावरफुल होगा और म्यूजिक एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएगा। इसके अलावा SUV में पावर्ड टेलगेट भी दिया जा सकता है, जिससे बूट को खोलना और बंद करना काफी आसान हो जाएगा।

कंफर्ट के मामले में भी XUV 7XO कई नए फीचर्स के साथ आ सकती है। इसमें सेकंड रो स्लाइडिंग सीट्स मिलने की संभावना है, जिससे पीछे बैठने वाले यात्रियों को ज्यादा लेगरूम मिलेगा। साथ ही, वेंटिलेटेड सीट्स और AR हेड-अप डिस्प्ले (HUD) जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं, जो ड्राइविंग के दौरान जरूरी जानकारी सीधे सामने की विंडस्क्रीन पर दिखाएगा।

कीमत की बात करें तो Mahindra XUV 7XO की शुरुआती कीमत लगभग 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Tata Safari, Hyundai Alcazar और MG Hector Plus जैसी SUVs से होगा। नई टेक्नोलॉजी, प्रीमियम फीचर्स और बेहतर कंफर्ट के साथ Mahindra XUV 7XO उन ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है, जो एक आधुनिक और दमदार SUV खरीदना चाहते हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें