विदाई से पहले लड़खड़ाया दूल्हा, दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इनकार, शादी टूटी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक अजीब घटना सामने आई है, जिसमें दूल्हे के अचानक कुर्सी से गिरने पर दूल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। काफी समझाने के बावजूद दुल्हन नहीं मानी और बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

यह घटना मंगलवार सुबह कस्बा दिबियापुर के एक गेस्ट हाउस में हुई। सोमवार शाम को बिधूना से बैंड-बाजा के साथ बारात आई थी। दुल्हन के घरवालों ने शादी की सभी रस्मों का धूमधाम से आयोजन किया। खाना खाने और जयमाला की रस्म के बाद, मंगलवार सुबह विदाई की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान दूल्हा अचानक अपनी कुर्सी से गिर पड़ा। उसे पास खड़े लोगों ने तुरंत उठाया और निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल से वापस गेस्ट हाउस लौटने पर दूल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।

कुछ लोगों का कहना था कि दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ा था, लेकिन दूल्हे के परिवार वालों ने इसकी पुष्टि नहीं की। परिवार वालों का कहना था कि दूल्हा स्वस्थ है, लेकिन दुल्हन ने किसी भी हालत में दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया। इस पर दूल्हे के परिवार वाले और बुजुर्ग लोग दुल्हन को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह नहीं मानी। अंततः बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें