
भास्कर ब्यूरो
कसया,कुशीनगर। बौद्ध धर्म के प्रमुख गुरु भिक्षु संघ के अध्यक्ष अग्ग महापंडित भदन्त एबी ज्ञानेश्वर महास्थवीर का शुक्रवार को तड़के लखनऊ के एक निजी अस्पताल में महाप्रयाण हो गया। 90 वर्षीय भदंत ज्ञानेश्वर पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इनके महाप्रयाण पर विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया है। यहां तक कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताया है।
बता दें कि भंते एबी ज्ञानेश्वर का जन्म 1936 में वर्मा में हुआ था। वे सन 1963 में भारत आये। सन 1977 में उन्होंने भारतीय नागरिकता ग्रहण की। वर्ष 2021 में उन्हें म्यामांर सरकार ने अपने देश के सर्वोच्च धार्मिक सम्मान’ ‘अभिध्वजा महारथा गुरु’ की उपाधि से सम्मानित किया था। वे म्यांमार के सर्वोच्च धार्मिक सम्मान से विभूषित होने वाले पहले भारतीय थे। उनके निधन से कुशीनगर स्थित देश विदेश के सभी बौद्ध विहारों के साथ ही कुशीनगर में शोक की लहर है।
भारत तिब्बत समन्वय संघ की कुशीनगर इकाई ने बौद्ध धर्म के प्रमुख गुरु और भिक्खु संघ के अध्यक्ष अग्ग महापंडित भदन्त एबी ज्ञानेश्वर महास्थवीर के महाप्रयाण पर गहरा शोक व्यक्त जताया है। शोक व्यक्त करने वालों में केद्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य पूर्व विधायक रजनीकांत मणि ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला विभाग डा ममता मणि, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकर पांडेय , जिला संयोजक विजय पांडेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रबुद्ध प्रभाग डा सुनीता पांडेय, जिला महामंत्री महिला विभाग डा मनीषा सिंह, जिलाध्यक्ष मूल विभाग संजय शुक्ल , शैलेंद्र दत्त शुक्ल,डा कालिंदी त्रिपाठी आदि प्रमुख हैं।
इनके निधन पर भदन्त महेन्द्र महाथेरो, भन्ते नंदरतन, भन्ते अशोक, भन्ते उपाली, भन्ते मुलायम, भिक्खुणी धम्मनैना, कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक पीएन पाठक, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह, नपाप अध्यक्ष किरन जायसवाल, प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर के सचिव वीरेन्द्र सिंह आहलूवालिया, वरिष्ठ भाजपा नेता फुलबदन कुशवाहा, डॉ अनिल कुमार सिन्हा,भाजपा नेता संतोष सिंह, दिनेश तिवारी भोजपुरिया, सपा नेता राजेश प्रताप बंटी राव, बिड़ला धर्मशाला प्रबंधक वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने उनके आत्मा शांति और निर्वाण प्राप्त करने की कामना की।











