
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा कि अब्बास अंसारी की सदस्यता सरकार ने जानबूझ कर ले ली है। सरकार में बैठे लोग क्या कह रहे हैं। मेरा डीएनए पूछ रहे हैं जो लोग, उनकी सदस्यता क्यों नहीं जा रही है। कभी कभी फैसला लेने के लिए कुछ लोगों को सही जगह भेजा गया है। भाजपा के लोग जो बयान दे रहे हैं, उनकी सदस्यता कभी नहीं जायेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि एक अधिकारी अच्छा कार्य कर रहा था, उसे अंडरग्राउंड होना पड़ा। वहीं एक अधिकारी के उत्तराखंड में मिला धन, के संबंध में कुछ नहीं हुआ। अखिलेश यादव ने कहा कि जन्मदिन व्यक्ति का है तो मुबारकबाद व्यक्ति को ही दिया जायेगा। मैने किसी पद को मुबारकबाद नहीं दी।
अखिलेश यादव ने कहा कि कुल लोग हमारे साथ जीते थे, लेकिन उन्हें कुछ मिला तो उन्होंने लौयल्टी बदल ली। 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता न केवल सस्पेंड करेगी, हमेशा के लिए विदाई कर देगी। एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि कार्यवाहक डीजीपी देखने में तो अच्छे लग रहे है। किंतु बुना हुआ जाल है तो उससे कितना बच पायेगें। उत्तर प्रदेश वो प्रदेश हो गया है, जहां पुलिस तो पुलिस पर ही एफआईआर लिखा रही है। पुलिस से पालिटिकल कार्य लेगें तो ऐसा ही होगा।
समाजवादी पार्टी को आज समर्थन देने वाली सरदार सेना की ओर इशारा करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि 2027 में पीडीए सरकार में ही जातीय जनगणना होगी। तभी सही प्रकार से जनगणना होगी। आरक्षण के मुद्दे पर सरदार सेना तैयार है। सभी मिलकर पीडीए सरकार बनाने में मदद करें। किसानों के प्रश्न पर अखिलेश ने कहा कि सरकार ने सभी मंडियां खराब कर दी। फसलों को प्राइवेट स्तर पर बेेेच दिया गया। किसानों को कहां लाभ मिला है।
यह भी पढ़ें: जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं अधिकारी : मुख्यमंत्री