
अगर आप जनवरी 2026 में कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए खास रहने वाला है। नए साल की शुरुआत के साथ ही कई बड़ी कार कंपनियां अपनी नई गाड़ियां भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही हैं। इनमें SUV, MPV और फेसलिफ्ट मॉडल शामिल हैं। किआ, रेनॉल्ट, स्कोडा, महिंद्रा और निसान जैसी कंपनियां अपने लोकप्रिय मॉडल्स का अपडेट या नई जनरेशन पेश करेंगी, जिनका लोगों को काफी समय से इंतजार था।
किआ सेल्टोस नई जनरेशन
किआ अपनी पॉपुलर SUV सेल्टोस की नई जनरेशन जनवरी 2026 में लॉन्च करेगी। नई सेल्टोस नए प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसका डिजाइन पहले से ज्यादा आकर्षक और आधुनिक होगा। यह कार थोड़ी बड़ी होगी, जिससे अंदर बैठने वालों को ज्यादा जगह मिलेगी। इंजन विकल्प में पेट्रोल और डीजल दोनों उपलब्ध रहेंगे। इसकी कीमत 2 जनवरी 2026 को घोषित की जाएगी और डिलीवरी महीने के मध्य से शुरू हो सकती है।
रेनॉल्ट डस्टर
रेनॉल्ट डस्टर भारतीय सड़कों पर एक बार फिर लौटने वाली है। नई डस्टर को लगभग 26 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जा सकता है। इसमें नया पेट्रोल टर्बो इंजन मिलेगा, जो बेहतर पावर देगा। कंपनी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है। इसका लुक इंटरनेशनल मॉडल जैसा होगा, लेकिन भारत के लिए इसमें कुछ बदलाव किए जाएंगे।
स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट
स्कोडा कुशाक को जनवरी 2026 में फेसलिफ्ट अपडेट मिलेगा। इसमें बाहर से नया लुक और अंदर कुछ नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा और एडवांस सेफ्टी फीचर्स जैसे विकल्प दिए जा सकते हैं। इंजन पहले जैसा ही रहेगा, जो भरोसेमंद ड्राइविंग अनुभव देगा।
महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट
महिंद्रा की XUV700 का फेसलिफ्ट मॉडल XUV7XO नाम से आएगा। इसमें ज्यादा लग्जरी फीचर्स और अपडेटेड इंटीरियर होंगे, जिससे यह और आकर्षक लगेगी।
निसान Gravite
निसान Gravite एक 7-सीटर MPV होगी, जो परिवार के लिए आदर्श साबित हो सकती है। इसकी डिजाइन और फीचर्स इसे फैमिली कार के रूप में मजबूत विकल्प बनाते हैं।















