
कोरांव, प्रयागराज। गोपाल विद्यालय इण्टर कॉलेज मे अंग्रेजी माध्यम कोरांव प्रयागराज में इण्टरमीडिएट के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अध्यापक अध्यापिकाओं और छात्र छात्राओं ने नम आंखों से अपने भाव व्यक्त किए। कार्यकम में उपस्थित प्रधानाचार्य डॉक्टर साबिर अली और उप प्रधानाचार्य डॉक्टर कमलेश त्रिपाठी ने अपने संबोधन में बताया कि अनुशासन जीवन को महान बनाता है और अनुशासन में रहने पर बिगड़े काम भी बन जाते हैं। विदाई समारोह में विभागाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव ने समस्त छात्र छात्राओं को तिलक लगाया और मुंह मीठा कराकर दही खिलाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोविन्द मिश्रा ने छात्र छात्राओं को बताया कि आप लोगों के संघर्ष का पड़ाव अब शुरू हुआ है जहां आपको खुद अपनी जिम्मेदारी समझनी है। अब आप लोगों को कोई डांटने वाला नहीं होगा अपने अच्छे बुरे की खुद पहचान करनी होगी। कार्यक्रम का कुशल संचालन विवेक उपाध्याय ने किया। विदाई समारोह में कृष्ण भान, बालमुकुंद मिश्र, नवीन दुबे, मिथिलेश सिंह, पवन त्रिपाठी, सुरेन्द्र पाल, अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, अमन सिंह, अशोक कुमार पांडेय, वेद शर्मा, संतराम आदि समस्त अध्यापक अध्यापिका के साथ अभिभावक प्रतिनिधि के रूप में योगेश पाण्डेय भगेसर उपस्थित रहे।