
लखनऊ: भारतीय किसान और मजदूरों का ही योगदान है कि आज देश आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की ओर है। देश को इन मजदूरों के लिए प्रोत्साहन के तहत बीस प्रतिशत मौलिक अधिकारों पर जरूर खर्च करना चाहिए जिससे स्वस्थ एवं सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके। जवाहर लाल नेहरू युवा केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व मानव कल्याण कृषक मजदूर सेवा संस्थान के राष्ट्रीय संरक्षक शैलेन्द्र कुमार ने यह विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय किसानों और मजदूरों के हितों की जो भी योजनाएं सरकार चला रही है उनको घर-घर तक पहुंचाने का काम संगठन कर रहा है। हमारा मजदूर और किसान ही संसाधन विहीन रहा तो हम कभी भी विश्व में अग्रणी नहीं बन सकते हैं। देश के मजदूर और किसानों को किसी भी राजनैतिक दल की कठपुतली नहीं बनने देगे।
कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष के.बी.भारती ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता किसानों और मजदूरों को कृषि यंत्र से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं जिससे किसानों को खेती करने में आसानी हो सके। कार्यक्रम में चित्रकूट मण्डल के साहब लाल वर्मा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंशराज वर्मा,कोषाध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद लोधी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें: कासगंज : झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
बाराबंकी : बिना पूर्व सूचना बिजली कटौती पर बवाल, उपभोक्ताओं ने किया पावर हाउस का घेराव