
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने आमजन से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं का समाधान किया। जनता दर्शन में फरियादियाें के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री ने चॉकलेट दी।
मुख्यमंत्री ने प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को जन-अपेक्षाओं के अनुरूप उनकी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। जनता दर्शन में बुलंदशहर से आए एक सीआरपीएफ जवान ने पीड़ा बताई। मुख्यमंत्री योगी ने मामले के समाधान केद लिए अधिकारियाें काे निर्देशित किया।
विकास से विश्वगुरु भारत का मार्ग प्रशस्त हो रहा: याेगीमुख्यमंत्री ने साेमवार काे अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पाेस्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में नया उत्तर प्रदेश आज देश के लिए पर्यटन से परिवर्तन की प्रेरणा बन गया है। अयोध्या धाम का दीपोत्सव, ब्रज का रंगोत्सव और काशी की देव दीपावली जैसे उत्सव हमारी विरासत को समृद्धि और संस्कृति को शक्ति में बदल रहे हैं। इसी का परिणाम है कि 2016 में जहां 21.5 करोड़ पर्यटक आए थे, वहीं 2024 में यह संख्या बढ़कर 64.9 करोड़ तक पहुंच गई। राष्ट्रीय पर्यटन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी वर्ष 2016 में 13.1 फीसदी थी, जो 2023 में बढ़कर 18.9 फीसदी तक पहुंच गई। यही है सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अमृतकाल, जो विरासत से विश्वास, विश्वास से विकास और विकास से विश्वगुरु भारत का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।










