
लखनऊ: स्वदेशी वस्तुएं अपनाओ, राष्ट्र गौरव बढ़ाओ। यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का। वे मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधिमंडल एवं लखनऊ व्यापार मंडल द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश के व्यापारियों के विशाल सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि व्यापारीजन समाज की रीढ़ होते हैं। किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को बुलंदियों पर पहुंचाने में व्यापारी समाज का बड़ा योगदान होता है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की उन्नति की नींव उसकी अर्थव्यवस्था होती है। देश की अर्थव्यवस्था में व्यापारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि हम बहुत तेजी से विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर हैं।
उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के उत्पाद केवल अपने राष्ट्र में ही नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे मुल्कों में भी ख्याति अर्जित कर रहे हैं। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी और सकारात्मक सोच का नतीजा है।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश 25 करोड़ की आबादी वाला एक विशाल बाजार है। यहां प्रत्येक उत्पाद की एक अलग मार्केट है। हमारी सरकार हर मोर्चे पर जबरदस्त काम कर रही है। उत्तर प्रदेश पर व्यापारियों को भरोसा बढ़ा है। देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी उत्तर प्रदेश को लाखों करोड़ रुपए का इंवेस्टमेंट प्राप्त हो रहा है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि जब कोरोनाकाल में हजारों लोग उत्तर प्रदेश में वापस आ गए तो सरकार ने उनके लिए काम तलाशा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया। आज हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि प्रदेश के हर जिले में एक उत्पाद विश्वपटल पर अपनी पहचान बना रहा है। विदेशी कंपनियों को भरोसा भी उत्तर प्रदेश पर बढ़ा है। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश की क्या स्थिति थी, यह किसी से छिपा नहीं है। आज का नया उत्तर प्रदेश प्रगति पथ पर तेजी से अग्रसर है।
उन्होंने जानकारी दी कि भारत में जितने भी मोबाइलों का निर्माण हो रहा है, उनमें से 65 फीसदी उत्तर प्रदेश में बन रहे हैं।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने व्यापारियों को शपथ भी दिखाई। शपथ में– “हम भारत के व्यापारी शपथ लेते हैं कि राष्ट्रीय स्वाभिमान को विश्व में उच्चतम करने हेतु स्वदेशी वस्तुओं की खरीद, बिक्री एवं निर्माण कर उपयोग व उपभोग की प्राथमिकता से अथक प्रयास करेंगे। भविष्य में शत प्रतिशत स्वदेशी व्यापार हेतु अपना तन मन धन राष्ट्र के प्रति न्योछावर करें। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।
ये भी पढ़ें: पी.बी. बालाजी होंगे JLR के नए CEO, पहली बार किसी भारतीय को मिली कमान
दिल्ली : प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम? स्कूल शिक्षा शुल्क निर्धारण बिल 2025 विधानसभा में पेश