रुड़की सिविल अस्पताल से फरार हुआ गिरफ्तार बदमाश

रुड़की के सिविल अस्पताल से एक गिरफ्तार बदमाश फरार हो गया है। यह बदमाश भगवानपुर पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था। सोमवार की रात भगवानपुर गांव के पास पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया था। घायल बदमाश को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अंशुल नामक इस बदमाश पर फरवरी माह में लूट की घटना को अंजाम देने का आरोप था और पुलिस उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। अस्पताल में भर्ती होने के बाद, मंगलवार सुबह बदमाश अंशुल ने लघुशंका जाने के बहाने अस्पताल के सामान्य वार्ड से भाग निकाला। इस घटना के बाद अस्पताल में तैनात पुलिस कर्मियों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल सहित अन्य अधिकारी तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने जिलेभर में बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और अन्य पुलिस अधिकारियों ने बदमाश की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। पुलिस ने बदमाश की गिरफ्तारी के लिए एक टीम भी गठित की है, और साथ ही अस्पताल में सुरक्षा लापरवाही की जांच भी शुरू कर दी गई है।

यह घटना रुड़की पुलिस में खलबली मचाने के साथ-साथ पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि वह जल्द ही फरार बदमाश को पकड़ने में सफल होंगी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

लखनऊ: वक्फ संशोधन विधेयक पेश को लेकर पुराने लखनऊ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च। मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर