
महोबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक संवाद कार्यक्रम “मन की बात” के125वें संस्करण से महोबा जनपद को सीधे तौर पर जोड़ा गया। मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक, एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी विजय बहादुर पाठक जो इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि है प्रदेश द्वारा विशेष रूप से उन्हें महोबा भेजा गया। उन्होंने कहा कि जनपदवासियों के लिए यह गौरव और सौभाग्य की बात है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण महोबा में देखा और सुना गया। इस ऐतिहासिक अवसर का प्रसारण दूरदर्शन के माध्यम से लाइव किया गया।

यह आयोजन महोबा मुख्यालय के रामकथा मार्ग स्थित एकता पैलेस के हाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक राकेश गोस्वामी,MLC जितेन्द्र सिंह सेंगर, जिला अध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा, चरखारी विद्यालय ब्रजभूषण राजपूत पूर्व सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल भाजपा मीडिया प्रभारी सतेन्द्र प्रताप गुप्ता सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं शहर के नागरिकगण सम्मिलित हुए।
महोबा में हुआ यह भव्य आयोजन जनमानस के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर बना।