
लखनऊ। कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र से दो दिन पूर्व एक किशोरी अपने घर से लापता हो गई। खोजबीन के दौरान किशोरी के पिता ने एक युवक पर जबरन बंधक बनाने का आरोप लगा नामजद शिकायत की है।
कृष्णा नगर प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह ने बताया कि आशुतोष नगर में रहने वाले कृष्ण कुमार विश्वकर्मा के अनुसार, दो दिन पूर्व 11 दिसंबर की शाम करीब 4 बजे उनकी बेटी खुशी घर से निकली, परंतु वापस घर नहीं लौटी। आरोप है कि खोजबीन के उपरांत उन्हें पता चला कि उनकी पुत्री एक लड़के के संपर्क में थी, जिसका नाम रमेश श्रीवास्तव उर्फ महेश है। पिता ने जब रमेश के नंबर पर संपर्क किया तो फोन उसकी पुत्री ने उठाया और बताया कि रमेश उसे भगा लाया है। वह वापस आना चाहती है, लेकिन वह उसे वापस नहीं जाने दे रहा है।
इस दौरान आरोपित ने उसकी बेटी का मोबाइल फोन छीन लिया और फोन बंद कर दिया। किशोरी के पिता ने कृष्णा नगर थाने पहुंचकर आरोपित युवक के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। कृष्णा नगर पुलिस मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़े : लखनऊ : वाइन शॉप का शटर तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार










