
Tea Recipe : भारत में चाय पीने वालों की संख्या अधिक है। यहां लोगों की सुबह चाय के साथ ही होती है। मगर, क्या आप जानते हैं कि ज्यादातर लोग चाय बनाने में गलतियां करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि चाय बनाने का सही तरीका क्या होता है?
आईए जानते हैं कि चाय कैसे बनाते हैं..
चाय बनाने का सही तरीका
सबसे पहले एक पैन में पानी डालें और उसे गर्म होने दें। जब पानी में उबाल आ जाए, तो उसमें चाय की पत्ती डालें। फिर पानी और चाय की पत्ती को मिलाकर लगभग 5 मिनट तक उबालें। इसके बाद, अदरक या इलायची डालकर 2 मिनट और पकाएं। इस समय पर आप चीनी मिलाएं। जब चीनी पूरी तरह घुल जाए, तो दूध डालें। फिर चाय को धीमी आंच पर सिर्फ 5 मिनट तक उबालें। इससे चाय का रंग और स्वाद दोनों ही शानदार आएगा। अब आपकी गर्मागरम चाय तैयार है। यदि इस तरीके से बनाकर पीएंगे, तो आप भी इसे ही अपनाएंगे।
चाय बनाने में न करें गलतियां
- बहुत से लोग चाय बनाने के दौरान सारी सामग्री एक साथ डालकर उबालने के लिए रखते हैं। इससे चीनी और दूध जैसी चीजें, जिन्हें कम देर उबालना चाहिए, ज्यादा देर तक उबलती रहती हैं। इससे चाय का स्वाद खराब हो सकता है और सेहत को नुकसान भी पहुंचता है।
- कुछ लोग पानी को पूरी तरह से उबालने के बजाय जलाकर कम कर देते हैं और फिर उसमें दूध डालते हैं। इससे चाय ज्यादा दूध वाली हो जाती है, जो गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं बढ़ा सकती है। दूध डालने के बाद बहुत से लोग चाय को लंबे समय तक उबालते रहते हैं। ऐसा करने से चाय भारी और कड़क हो जाती है। दूध डालने के बाद चाय को ज्यादा देर नहीं पकाना चाहिए।
- अधिकांश लोग पानी में ही चाय की पत्ती और चीनी डाल देते हैं और फिर उबालने लगते हैं। चीनी को ज्यादा देर तक नहीं पकाना चाहिए। चीनी को बस इतना ही पकाने दें कि वह पानी या चाय में पूरी तरह घुल जाए। इस तरह सही तरीके से बनाई गई चाय का स्वाद भी अच्छा होता है और यह सेहत के लिए भी बेहतर होती है। तो अगली बार चाय बनाते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखें।
यह भी पढ़े : Rasmalai Recipe : केवल दूध से बनाए मुंह में घुलने वाली स्पॉन्जी रसमलाई, एक बार जो चखेगा बार-बार मांगेगा