जिसके पास प्रेम धन, वह निर्धन नहीं हो सकता

–श्रीमद्भागवतकथाकासातवांदिन भास्कर न्यूज बांदा। श्रीमद् भागगत कथा के सातवें दिन कथा व्यास विनोद शुक्ल वैदिक ने सुदामा की दीन दशा का मार्मिक वर्णन किया।उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की दोस्ती ने दुनिया को यह संदेश दिया कि राजा हो या रंक दोस्ती में सब बराबर होते हैं। सुदामा से भगवान ने मित्रता का धर्म निभाया और दुनिया को संदेश दिया कि जिसके पास प्रेम धन है, वह निर्धन नहीं हो सकता। कथा के अंतिम दिन श्रोताओं की खूब भीड़ उमड़ी। शहर के मोहल्ला धीरज नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन कथा व्यास ने कहा कि जबक मित्रता निजी स्वार्थों से ऊपर उठकर की जाती है तो वह मिसाल बन जाती है। कृष्ण और सुदामा की मित्रता भी ऐसी थी, जिसमें वे कुछ लेना नहीं बल्कि देना चाहते थे। गरीबी में जीवनयापन कर रहे सुदामा जानते थे कि उनका मित्र तीनों लोकों का स्वामी है और यदि वह कुछ मांगेंगे तो मित्र कृष्ण कभी इन्कार नहीं करेंगे। सुदामा जीवन पर्यंत गरीबी का दर्द सहने को तो तैयार थे, लेकिन उन्हें अपने मित्र के आगे हाथ फैलाकर मित्रता को कलंकित करना गवारा नहीं था। लेकिन पत्नी सुशीला की जिद के आगे उनकी एक न चली। चार मुट्ठी चावल की पोटली कांख में दबाकर वे दीन-हीन दशा में मित्र द्वारिकाधीश से मिलने चल दिये। द्वारपाल ने सुदामा की वेशभूषा देख यह मानने से इन्कार कर दिया कि द्वारिकाधीश उनके मित्र हो सकते हैं, लेकिन जब द्वारिकाधीश श्रीकृष्ण के आगे द्वारपाल ने सुदामा की दीनदशा का वर्णन किया और सुदामा का नाम बताया तो द्वारिकाधीश नंगे पांव ही मित्र से मिलने को दौड़ पड़े। बचपन के मित्र को गले लगाकर भगवान श्रीकृष्ण सुदामा को राजमहल में ले गए और सुदामा को अपने सिंहासन पर बैठाकर स्वयं नीचे बैठकर अपने हाथों से उनके पांव पखारे। कथा व्यास ने कहा कि सुदामा से भगवान ने मित्रता का धर्म निभाया और दुनिया को संदेश दिया कि जिसके पास प्रेम धन है, वह निर्धन नहीं हो सकता। राजा हो या रंक मित्रता में सभी समान हैं, क्योंकि इसमें कोई भेदभाव नहीं होता। कथा परीक्षित सावित्री व चंद्रभूषण पांडेय ने बताया कि गुरुवार को पूर्णाहुति के साथ भंडारे का आयोजन होगा। भागवत कथा में श्रीकांत पांडेय, वेद प्रकाश, ओम पांडेय, शशि भूषण द्विवेदी, नरेंद्र सिंह नन्ना, ममता, काजल,  सविता, सरिता आदि उपस्थित रहे।

विस चुनाव के मददेनजर डीएम एसपी ने अन्तर्राज्यीय अधिकारियों संग की गोष्ठी

मिर्जापुर। बुधवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह द्वारा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत थाना हलिया क्षेत्र के बाणसागर गेस्ट हाउस देवरी में जनपद के सीमावर्ती राज्य मध्य प्रदेश के साथ सीमा साझा करने वाले 3 जनपदो सीधी, सिंगरौली व रीवां … Read more

वन प्रभागों मे संगोष्ठी एवं चित्रकला प्रतियोगिता हुए आयोजित

सात कालेजो के सौ से अधिक छात्र छात्राओं ने किया प्रतिभाग मिर्जापुर।विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2 फरवरी के अवसर पर मिर्जापुर वन प्रभाग की मिर्जापुर, लालगंज, चुनार, विंढमफाल, पटेहरा, सुकृत, मड़िहान एवं ड्रमंडगंज रेंज में संगोष्ठी, जन जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम मिर्जापुर प्रभागीय वन अधिकारी कार्यालय के कार्यालय परिसर … Read more

जो जितना बड़ा दंगाई था, उसे उतना बड़ा सपाई समझा जाता था: गृहमंत्री

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर अपराधी तत्वों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुये केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की मौजूदा योगी आदित्यनाथ सरकार में कानून का सिक्का चलता है और अब राज्य में बाहुबली नहीं बल्कि बजरंगबली दिखायी देते हैं। सहसवान के इस्लाम नगर में भारतीय जनता … Read more

सशस्त्र सीमा बल द्वारा लगाया पशु चिकित्सा शिविर

नानपारा तहसील/बहराइच। 59वीं वाहिनी मुख्यालय क्षेत्र के नानपारा द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में समवाय चितलावा के अंतर्गत गांव रामनगर, कंड़ा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया l इस शिविर का आयोजन वैभव कार्यवाहक कमांडेंट 59 वी वाहिनी के निर्देशानुसार किया गया जिसमें डॉक्टर विकास कुमार सिंह सहायक कमांडेंट, प्रवीण कुमार … Read more

बच्चों को किडनैप करने वाले गिरोह का राजफाश

आठ माह का बच्चा हुआ बरामद फखरपुर/कैसरगंज/बहराइच l कैसरगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है घर में सो रहे मां की गोद से आठ माह के बच्चे को किडनैप करने वाले अभियुक्त समेत पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है l बीती 10 जनवरी 2022 को महिला घर में सो रही थी तभी उसका … Read more

राहुल गाँधी का केंद्र सरकार पर निशाना, कोरोना के समय जनता को नहीं मिला सपोर्ट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना के समय जो सपोर्ट आपको देना था वह नहीं दिया। नतीजा यह हुआ कि 84 फीसदी हिंदुस्तानियों की आमदनी घटी है और वे तेजी से गरीबी की ओर बढ़ रहे हैं। हमने 27 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला … Read more

जनवरी में एनसीआर ने किया 1.72 मिलियन टन माल का लदान

उत्तर मध्य रेलवे ने वर्तमान वित्तीय वर्ष मे प्रारंभिक माल लदान में दर्ज की 15.75% की वृद्धि अप्रैल-जनवरी की अवधि में मूल माल लदान से अर्जित किये रुपये 1599.92 करोड़ मूल राजस्व में पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि की तुलना में दर्ज की 12% वृद्धि मिर्जापुर। वर्तमान वित्त वर्ष में प्रारंभिक लदान में वृद्धि की … Read more

मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू, 3 अनुपस्थित कर्मियों पर एफ.आई.आर. के निर्देश

भास्कर ब्यूरो अंबेडकर नगर। प्रभारी जिलाधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा द्वारा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर अंबेडकर नगर में विधानसभा निर्वाचन 2022 के लिए हो रहे मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि मतदान अधिकारी/ पीठासीन अधिकारी अच्छे से प्रशिक्षण ले । जिससे … Read more

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का वर्चुअल रैली प्रसारण

भास्कर ब्यूरो अम्बेडकर नगर। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की संसद में पेश बजट देश की दिशा और दशा को बदल कर विश्व पटल पर अग्रणी देश के रूप में भारत को स्थापित करेगा। आत्मनिर्भर भारत, किसान,नवजवान,महिला समृद्धि,गांव,गरीब,बालिका सशक्तिकरण,वोकल फार लोकल,विकास,सैन्य ताकत,वैभव शाली राष्ट्र को बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर … Read more

अपना शहर चुनें