यूपी टूरिज्म : दुधवा के समीप चंदन चौकी में 05 एकड़ में बनेगा नेचर एंड वेलनेस टूरिज्म का नया केंद्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध ईको टूरिज्म स्थल दुधवा नेशनल पार्क अब पर्यटन के नए अध्याय लिखने जा रहा है। लखीमपुर खीरी जनपद के चंदन चौकी गांव में करीब पांच एकड़ क्षेत्रफल में ‘होलिस्टिक वेलनेस टूरिज्म’ थीम पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक विशेष आवासीय पर्यटन इकाई विकसित की जाएगी। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं … Read more

यूपी टूरिज्म : सारनाथ में मूलगंध कुटी विहार की 94वीं वर्षगांठ पर निकली भगवान बुद्ध की शोभायात्रा, हजारों बौद्ध अनुयायी शामिल

लखनऊ। सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार की 94वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर को भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को दर्शनार्थ रखा गया। देश-विदेश से पहुंचे हजारों बौद्ध श्रद्धालुओं ने तथागत के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन किए। कल 5 नवंबर, 2025 कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भारत … Read more

UP Tourism : उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने आमंत्रित किए पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र में शोध प्रस्ताव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र में मार्केट रिसर्च स्टडी (बाजार अनुसंधान अध्ययन) के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पहल उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति-2022 के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य राज्य में पर्यटन सेक्टर के विकास, निवेश प्रोत्साहन और रोजगार सृजन को गति देना है। यह जानकारी … Read more

यूपी पर्यटन : संभल प्राचीन मनोकामना मंदिर के पर्यटन विकास को मिल रही गति, 171 लाख रुपए होंगे खर्च

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ऐतिहासिक नगरी संभल स्थित प्राचीन मनोकामना मंदिर को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने जा रहा है। जिले के प्राचीन तीर्थस्थलों और कुओं के संवर्धन अभियान के तहत, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) प्राचीन मनोकामना मंदिर के समग्र विकास की ओर अग्रसर है। योजना पर 171 लाख रुपए … Read more

यूपी टूरिज्म : महाभारतकालीन लाक्षागृह को ऐतिहासिक पर्यटन स्थल विकसित करने की कोशिश, मिले एक करोड़ रुपए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने महाभारत सर्किट के अंतर्गत बागपत जिले में स्थित महाभारतकालीन स्थल लाक्षागृह के समेकित पर्यटन विकास की महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दी है। बड़ौत तहसील के बरनावा (वारणावत) गांव में हिंडन और कृष्णा नदी के संगम पर स्थित यह स्थल महाभारत काल का ऐतिहासिक गवाह माना जाता है। पर्यटन विभाग … Read more

अब महिला चालकों संग सुरक्षित और स्मार्ट टूरिज्म, यूपी पर्यटन विभाग ने बढ़ाया कदम

वाराणसी : उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को प्रशिक्षित करने की श्रृंखला शुरू की है। इसी क्रम में वाराणसी में चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ऑटो, टैक्सी और बस चालकों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण मान्यवर कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट (एमकेआईटीएम) के … Read more

UP TOURISM : काम्पिल्य बनेगा महाभारत सर्किट की विशिष्ट पहचान…..विकास को मिली मंजूरी, चार करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने महाभारत सर्किट अंतर्गत फर्रूखाबाद जिले के पौराणिक स्थल काम्पिल्य (कम्पिल) के पर्यटन विकास की महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दे दी है। रामायण और महाभारत काल के साक्षी रहे काम्पिल्य के समेकित विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से 04 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। यह कदम … Read more

यूपी टूरिज्म : बैंकॉक में पाटा ट्रैवल मार्ट-2025 में पर्यटन विभाग की पवेलियन पर आगंतुकों में दिखा भारी जोश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने राज्य की बौद्ध विरासतों के साथ एशिया प्रशांत क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन मंच 47वें पैसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन (पाटा-2025) में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज कराई। राज्य पर्यटन अपनी विशेष प्रदर्शनी ‘एम्बार्क ऑन योर बोधि यात्रा इन उत्तर प्रदेश’ के साथ सबसे आकर्षक और सर्वाधिक देखे जाने वाले पवेलियनों में … Read more

यूपी टूरिज्म : लखीमपुर की चंदन चौकी बनेगी इको-टूरिज्म की नई पहचान, पर्यटकों को वाइल्डलाइफ और वेलनेस गंतव्य की मिलेगी सुविधा

लखनऊ : पर्यटकों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने लखीमपुर खीरी की चंदन चौकी को प्रमुख इको-टूरिज्म और वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की योजना तेज कर दी है। यह परियोजना पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप पीपीपी मॉडल के तहत तैयार की जाएगी। परियोजना में पर्यावरण-हितैषी रहने की सुविधा, … Read more

यूपी टूरिज्म : बैंकॉक में बौद्ध सर्किट और प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता का होगा प्रदर्शन, 28 तक पाटा ट्रैवल मार्ट

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग 47वें पैसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन पाटा में प्रदेश के बौद्ध स्थलों को वैश्विक दर्शकों के सामने पेश करेगा। यह आयोजन 26 से 28 अगस्त तक थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के क्वीन सिरीकिट नेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान पर्यटन विभाग बौद्ध सर्किट और … Read more

अपना शहर चुनें