सीतापुर : भव्य, दिव्य और अलौकिक हुई ‘राम दीवाली’

सीतापुर। 22 जनवरी की रात अलौकिक हुई। हर तरफ भव्य और दिव्य दीपावली सा नजारा दिखा। सीता की नगरी पूरी राममय दिखी। दिन में जहां प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ और मंदिरों में खूब पूजा अर्चना हुई वहीं रात को दीपावली मनाई गई। घरों, दुकानों, बाजारों को झालरों से सजाया गया। लोगों ने घरों में … Read more

सीतापुर : एसपी ने परेड की सलामी ली, किया कार्यालयों का निरीक्षण

सीतापुर। एसपी के द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड पर शुक्रवार की परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक, डायल 112 पुलिस टीम, एनसीसी कैडेट्स, पुलिस लाइन पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए। निरीक्षण के दौरान द्वारा परेड में शामिल समस्त … Read more

सीतापुर : 25,000 रुपये का इनामिया शातिर पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार

सीतापुर। सुबह का वक्त था जब कोतवाली क्षेत्र का अर्जुनपुर अंडरपास अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। गोलियां दो तरफ से चली। थोड़ी देर बाद पता चला कि थाना खैरासबाद का इनामी शातिर अपराधी टुंडा पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह काफी दिनों से वांछित चल … Read more

सीतापुर : भाजपा पदाधिकारियों ने कर्मचारी संगठनों को किया सम्मानित

सीतापुर। विकास भवन में कर्मचारी संगठनों के द्वारा लगाया गया बैनर लगातार चर्चा में आता ही जा रहा है। इस बैनर की चर्चा होते ही भाजपा के पदाधिकारी आज विकास भवन पहुंचे औार कर्मचारी संगठनों को सम्मानित किया। बताते चलें कि गुरूवार को विकास भवन में उस वक्त माहौल राममय हो उठा जब वहीं के … Read more

सीतापुर : रामोत्सव 2024: रावण की हत्या पर आखिर क्यो भगवान राम को लगा था दोष

सीतापुर। पौराणिक मान्यता है कि नैमिषारण्य तपोभूमि कलियुग के प्रभाव से रहित है, इसी कारण ब्रह्मा जी के निर्देश पर ऋषियों, मुनियों और देवों ने नैमिषारण्य भूमि को आध्यात्मिक क्रियाकलापों का आधार मानते हुए सहस्त्रों वर्षों तक इस भूमि पर यज्ञ, अनुष्ठान, धर्मचर्चा, ऋषि सत्र के माध्यम से सनातन धर्म के सर्व कल्याणकारी प्रकाश को … Read more

सीतापुर : गणतंत्र दिवस समारोह मनाए जाने को लेकर हुई बैठक

सीतापुर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जनपद में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ परम्परागत ढंग से मनाया जायेगा। इस अवसर पर 25 जनवरी से 26 जनवरी तक जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित … Read more

सीतापुर : विकास भवन भी हुआ राममय, बना चर्चा का विषय

सीतापुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री की अपील पर जहां पूरा उत्तर प्रदेश राममय हो रहा है उसी क्रम में आज उस समय उत्सुकता का माहौल बना जब विकास भवन कर्मचारी महासंघ और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से भगवान श्रीराम के पुनः अवतरण पर शुभकामनाएं देते हुए एक विशाल बैनर विकास भवन के मुख्य द्वार … Read more

सीतापुर : एसपी के निर्देश पर पांच थानों की पुलिस ने पकड़े 12 वारंटी

सीतापुर। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र द्वारा गंभीर अपराधो में संलिप्त अपराधियों की शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तारी के लिये टीम गठित कर निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देश के क्रम में संबंधित क्षेत्राधिकारीगण के निकट पर्यवेक्षण अटरिया, पिसावां, तंबौर, मछरेहटा, थानगांव, मिश्रिख की पुलिस टीमो द्वारा मा.न्यायालय में प्रचलित वाद से संबंधित कुल 12 वारंटियो को गिरफ्तार किया … Read more

सीतापुर : सामूहिक शादियों के लिए राजकीय इंटर कालेज में हुई भव्य तैयारी

सीतापुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन का सीतापुर जिले में किया जा रहा है जिसके तहत जिले भर में भव्य व्यवस्था की जा रही है। सीतापुर शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में शादियां कराए जाने को लेकर भव्य मंडप लगवाया गया है। समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज में 19 जनवरी … Read more

सीतापुर : श्री हरि विष्णु ने यहीं दुर्जय नाम के राक्षस का किया था वध

सीतापुर। 88000 की पावन तपोभूमि नैमिषारण्य धाम की मान्यता पृथ्वी के मध्य बिंदु के रूप में भी है। श्रीमद् भागवत महाभारत, महाभारत पुराण, देवी भागवत पुराण आदि पुराणों में प्राप्त आख्यानों के आधार पर भगवान ब्रह्मदेव द्वारा प्रदत्त ब्रह्म मनोमय चक्र नैमिषारण्य में ही प्राप्त होना बताया जाता है। मान्यता ये भी है कि भगवान … Read more

अपना शहर चुनें