Pilibhit : देर रात से थाने पर भाजपाइयों का धरना, भाजपा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग

Pilibhit : पीलीभीत के नौगवा पकड़िया नगर पंचायत की अध्यक्ष संदीप कौर ने अपने पति संतोख संधू पर मारपीट का मुकदमा दर्ज होने के बाद अपने समर्थन में धरना दे दिया है। यह मुकदमा गुरुवार को सुनगढ़ी थाने में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष निसार शाह की शिकायत पर दर्ज किया … Read more

पीलीभीत : गौशालाओं में बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगे रोक, डीएम से मिले ग्राम प्रधान

पीलीभीत। ग्राम प्रधानों ने संयुक्त रूप से गौशालाओं में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर लिखित रूप से 8 सूत्रीय मांग पत्र दिया है। विकासखंड बिलसंडा से संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय पर पहुंचे ग्राम प्रधानों ने गौशालाओं में अव्यवस्थाओं के नाम पर कुछ … Read more

पीलीभीत : पुलिस लाइन में उतरेगा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का उड़न खटोला, तैयारियां तेज

पीलीभीत। जनपद में केशव प्रसाद मौर्य के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं, उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को लखनऊ से पीलीभीत का दौरा करने पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद का दौरा आने से अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लखनऊ से उनका उड़न खटोला उड़कर पीलीभीत पुलिस लाइन … Read more

पीलीभीत : भगवान विश्वकर्मा को नमन कर भाजपा नेताओं ने नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर काटा केक

पीलीभीत। भगवान विश्वकर्मा जयंती, सेवा पखवाड़ा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर नगर पालिका कार्यालय में हवन पूजन और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर में केक काटा गया। जनपद के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। गर्मी सर्दी और भीषण बारिश के … Read more

पीलीभीत : पीएम मोदी के जन्मदिन पर विधायक ने झाड़ू लगाकर दिया स्वछता का संदेश

बिलसंडा, पीलीभीत। बीसलपुर भाजपा विधायक ने प्रधामंत्री के जन्मोत्सव पर स्वच्छता का संदेश दिया, उन्होंने झाड़ू लगाकर साफ सफाई को प्रेरित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर स्वछता उत्सव का शुभारंभ विधायक विवेक कुमार वर्मा ने किया, उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उत्तम स्वाथ्य और दीर्घायु की कामना की। वहाँ पर … Read more

पीलीभीत : ‘समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ अभियान के अंतर्गत कार्यशाला आयोजित

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के विकास में आम नागरिकों की भागीदारी और शिक्षा – रोजगार के साथ आय में वृद्धि को लेकर समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के अंतर्गत कार्यशाला आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ कमिश्नर एवं जनपद की नोडल अधिकारी सौम्या अग्रवाल और जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित करते हुए किया … Read more

पीलीभीत : सबलपुर में गौकशी के बाद धान के खेतों में फेंके अवशेष, अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पूरनपुर, पीलीभीत। तस्करों ने धान के खेतों में तीन आवारा गोवंशीय पशुओं का वध कर दिया। तस्कर मांस लेकर फरार हो गए। अवशेष धान के खेतों में फेंक दिए। मौके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पशु चिकित्सक ने सैंपल भरा। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।अवशेष मिट्टी में … Read more

पीलीभीत : 7 सितंबर को डीएम करेंगे न्यूरानपुर के ऐतिहासिक ‘श्री रामलीला मेले’ का उद्घाटन

बिलसंडा, पीलीभीत। न्युरॉनपुर के ऐतिहासिक श्री रामलीला मेला की तैयारियां शुरू हो गई। यह मेला मंदिर परिसर के अन्दर ही आयोजित होगा। ऐतिहासिक मेले का जिलाधिकारी शुभारंभ करेंगे। प्रभारी एडीओ पंचायत इबरार ने साफ सफाई की व्यवस्था के लिए कई टोली सफाई कर्मियों की लगा दी है, जिससे वहां पर अच्छे से साफ सफाई हो … Read more

पीलीभीत : बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ट्रैक्टर से पहुंचे डीएम व एसपी, स्थिति का लिया जायजा

बीसलपुर, पीलीभीत। बुधवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का ट्रैक्टर से दौरा किया, उन्होंने ग्रामीणों से संपर्क किया और राहत सामग्री उपलब्ध कराई। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के साथ अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ऋतु पूनिया ने बीसलपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया, जहां अर्जुनपुर से … Read more

पीलीभीत : बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री वितरित हुई तो लोग लगाने लगे ‘प्रशासन जिंदाबाद के नारे’

कलीनगर, पीलीभीत। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भाजपा नेता ऋतुराज पासवान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ राहत सामग्री वितरित करने पहुंचे तो प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगे, गांव के लोगों ने प्रशासनिक सेवा की तारीफ़ में जमकर नारेबाजी की। कलीनगर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान ने मानवीय पहल … Read more

अपना शहर चुनें