MP : SIR फॉर्म भरने के लिए इंदौर आया हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रशीद उर्फ़ तलवार सिंह (54) को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में 100 से अधिक गंभीर अपराधों में शामिल होने का आरोप है, जिनमें हत्या, हत्या की कोशिश और चोरी जैसी वारदातें शामिल हैं। रशीद … Read more

MP : लहार थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर पलटने से तीन किसानो की मौत

भिंड : भिंड जिले के लहार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तीन किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर मौके पर ही जान गंवा बैठे। हादसा नानपुरा गांव के पास टूटी हुई पुलिया से गुजरते समय हुआ। मृतक किसान यूपी से अपनी धान की फसल बेचकर लौट रहे थे। शहीद किसानों … Read more

MP : वक्फ पर प्रशासन का प्रहार, हजारों फीट जमीन पंचायत को कराई वापस

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ग्राम सिहाड़ा में वक्फ दरगाह पीर मोजा के आसपास की 39 हजार स्क्वेयर फीट जमीन पर कब्जा कर बनाए गए मकान, दुकान और प्रवेश द्वार को जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण से मुक्त करा लिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जिला प्रशासन ने मंगलवार को यहां … Read more

MP : कपड़ा शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

जबलपुर : शहर के व्यस्ततम इलाके में एक अग्निकांड का पूरा दिन भी नहीं बीत पाया कि बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात कपड़े के एक शोरूम में दूसरा बड़ा अग्नि हादसा हो गया। शहर के बड़े फुहारा क्षेत्र के घमंडी चौक स्थित रेडीमेड गारमेंट्स के शोरूम अतिशय कलेक्शन में देर रात अचानक भीषण आग … Read more

MP में नौकरी पाने का शानदार मौका, 80 हजार मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने प्लांट असिस्टेंट के 90 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से पूरी की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 30 दिसंबर 2025 तक चलेगी। यह भर्ती केवल … Read more

MP : छिंदवाड़ा में यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी, 7 लोग घायल

छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में धनोरा-अमरवाड़ा मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 7 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत धनोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस … Read more

MP : CM मोहन यादव ने गीता जयंती के अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 दिसंबर को होने वाली ‘गीता जयंती’ के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यह बैठक राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला कलेक्टर्स और पुलिस … Read more

MP : ग्वालियर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, दोनों की मौके पर ही मौत

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में शुक्रवार दोपहर पुरानी छावनी स्थित निरावली पॉइंट पर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगने के बाद बाइक सवार मां-बेटे उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते … Read more

MP: शिवपुरी में लगेगी 108 फीट की शिव प्रतिमा, धीरेंद्र शास्त्री की मांग पर सिंधिया का बड़ा ऐलान

शिवपुरी : शिवपुरी जिला मुख्यालय पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का वाचन लगातार जारी है। इसी दौरान कथा में दर्शन के लिए पहुंचे केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का शास्त्रीजी ने स्वागत किया। कथा के चौथे दिन पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से घोषणा करते हुए कहा … Read more

MP : रायसेन में 6 साल की बच्ची से रेप के आराेपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

भोपाल : मध्‍य प्रदेश के रायसेन जिले में एक 6 साल की बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म की जघन्‍य वारदात ने प्रदेश को दहला दिया। अब इस मामले में मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म करने वाले दरिंदे सलमान का शुक्रवार सुबह शॉर्ट एनकाउंटर हो गया। आरोपी … Read more

अपना शहर चुनें