महाराजगंज : नगर पंचायत चौक की सफाई व्यवस्था चरमराई, जिम्मेदार खामोश

महाराजगंज : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बावजूद भी नगर पंचायत चौक की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से सवालों के घेरे में है। दिग्विजयनाथ नगर वार्ड नंबर 10 के वार्डवासियों ने सफाई कर्मियों की लापरवाही और प्रशासन की उदासीनता को लेकर आक्रोश जताया है।नगर पंचायत से मिले जानकारी के अनुसार नगर पंचायत चौक में कुल … Read more

महराजगंज : खाद संकट पर कांग्रेस का हमला वरिष्ठ नेता ने सरकार से तुरंत समाधान की मांग की

महराजगंज : वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रत्याशी अजय कुमार द्विवेदी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान किसानों की खाद समस्या को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि क्षेत्र के किसान भारी संकट से जूझ रहे हैं और खाद की गंभीर किल्लत का सामना कर रहे हैं। सहकारी समितियों पर खाद … Read more

महराजगंज : कम्हरियां कला के पोखरे में दिखा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

महराजगंज : दक्षिणी चौक रेंज क्षेत्र गांव के पूर्व दिशा में स्थित पोखर में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ को तैरते हुए देखा। अनुमान है कि यह मगरमच्छ समीप के जंगल से भटक कर गांव के पोखर में आ गया था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना दक्षिणी चौक रेंज के … Read more

महराजगंज : कहीं पानी की कमी, कहीं खाद की मार– बदहाल हैं खेत और किसान

महराजगंज : आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादल किसानों के लिए छलावा साबित हो रहे हैं। इस समय धान की रोपाई के बाद खेत में पानी की नितांत आवश्यकता होती है। आकाश में उमड़-घुमड़ कर बादलों की घटा बन रही है, लेकिन चमक-गरज और बूंदाबांदी के बाद कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश होने के बाद मौसम साफ हो जा … Read more

सोहगीबरवा में लगा जनकल्याण शिविर, डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

महराजगंज : जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के नेतृत्व में रविवार को जनपद के सभी अधिकारी सोहगीबरवा गांव पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया। जनपद के सर्वाधिक दुर्गम गांवों में से एक सोहगीबरवा में सभी अधिकारियों ने भ्रमण किया। सभी विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं … Read more

महाराजगंज: घर में सो रहे परिवार पर हमला, पांच घायल, लूटपाट का भी आरोप

महाराजगंज : श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर चकिया टोला करनौती में उस समय अफरा तफरी मच गई जब बीती रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक घर में सो रहे परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी परतावल … Read more

महराजगंज : विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने घुघली में अभिषेक और नितेश के घर पहुंचकर दी शोक संवेदना

महराजगंज : विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने शुक्रवार की शाम घुघली में स्व. अभिषेक यादव एवं स्व. नितेश यादव के ब्रह्मभोज के मौके पर उनके घर पहुंचकर उनके प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने उनके स्वजनों से इस दुखद घटना को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त किया और उन्हें अपार दुख … Read more

महराजगंज: नगर पंचायत परतावल को स्वच्छता सर्वेक्षण में पहली बार में वन स्टार रेटिंग

महराजगंज

महराजगंज: स्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्ष 2024-25 के लिए जारी स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में परतावल बाजार नगर पंचायत ने अपने पहले ही प्रयास में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। नगर पंचायत को कचरा मुक्त शहर की श्रेणी में वन स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर नगर पंचायत परतावल रैंक … Read more

महराजगंज : विद्युत मेगा कैंप में दो सौ से अधिक उपभोक्ताओं का हुआ पंजीकरण

महराजगंज : शासन की मंशा के अनुरूप बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु गलत बिल को सुधारने एवं बिजली से संबंधित अन्य शिकायतों के निस्तारण हेतु विशेष विद्युत सेवा महाअभियान के तहत विद्युत वितरण खंड द्वितीय आनंदनगर खंड कार्यालय पर मेगा कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में उपभोक्ताओं ने पहुँचकर अपनी समस्याओं का … Read more

महराजगंज : खाद के लिए किसान परेशान, नहीं कर पा रहे खेतों में यूरिया का छिड़काव

महराजगंज : यूरिया खाद के लिए किसान मारे-मारे फिर रहे हैं। साधन सहकारी समितियों पर धक्के खा रहे हैं, फिर भी उन्हें एक बोरी यूरिया नसीब नहीं हो पा रही है। ज्यादातर किसानों ने धान की रोपाई के एक माह गुजर जाने के बाद भी अभाव के चलते यूरिया का छिड़काव नहीं किया। ऐसे में … Read more

अपना शहर चुनें