Prayagraj : शंकरगढ़ बॉर्डर पर पुलिस का महाअभियान, हर वाहन रडार पर

Shankargarh, Prayagraj : माघ मेला एवं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। इस कार्रवाई में एसीपी बारा, निकिता श्रीवास्तव, स्वयं मौके पर मौजूद रहीं और पुलिस बल के साथ … Read more

Jalaun : शराब के नशे में तीन दबंग पड़ोसी भाइयों ने देवर-भाभी को पीटा, गंभीर रूप से घायल

Jalaun : कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवपुरा में बीती रात तीन शराबी दबंग पड़ोसी भाइयों ने देवर-भाभी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में पीड़िता ने कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र प्रस्तुत कर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। ग्राम देवपुरा निवासी कीर्ति, पत्नी भारत सिंह … Read more

Jalaun : देर रात्रि भ्रमण पर निकली एसडीएम ने देखी व्यवस्थाएँ

Jalaun : अपने कार्य को लगनशीलता के साथ निष्पादित करने वाली तेज तर्रार उपजिला अधिकारी ज्योति सिंह देर रात्रि नगर भ्रमण पर निकलीं। जहां उन्हें जरूरतमंद लोगों को सर्दी में ठिठुरते हुए देखा, उन्होंने तत्काल राहत उपलब्ध कराते हुए उन्हें शेल्टर होम भेजा। वहीं, जहाँ प्रकाश व्यवस्था में कमी पाई गई, वहाँ उसे सुधारने के … Read more

Jalaun : पारदर्शी प्रशासन हेतु करीब तीन दर्जन लेखपालों का कार्यक्षेत्र बदला

Konch, Jalaun : जन शिकायतों के त्वरित निराकरण और पारदर्शी प्रशासन व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उपजिला अधिकारी ज्योति सिंह ने लगभग तीन दर्जन लेखपालों का कार्यक्षेत्र बदलकर नई तैनाती की, ताकि जन समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जा सके। इसमें लेखपाल नरेंद्र कांत झा, चंदन सिंह, आशीष दीक्षित, पद्मजा बाजपेई, दिग्विजय सिंह, रोहित … Read more

Banda : महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा मछली पालन का व्यवसाय

Banda : उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार लगातार प्रोत्साहन दे रही है और विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उनकी कमाई का जरिया बना रही है। मौजूदा समय में जिले की करीब साढ़े तीन सौ महिलाएं ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से मछली … Read more

Gonda : कोऑपरेटिव बैंक प्रबंधक और कर्मचारियों पर वित्तीय अनियमितता का आरोप, पीड़ितों ने एसपी से की शिकायत

Gonda : गोंडा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में स्थित कोऑपरेटिव बैंक बड़गांव में प्रबंधक और अन्य कर्मचारियों पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए पीड़ितों ने एसपी से शिकायत की। पीड़ित राम विलास ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि 18 लाख रुपए का कर्ज स्वीकृत कराया गया, लेकिन 17 लाख रुपए … Read more

Firozabad : टूंडला पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 4 अभियुक्त किए गिरफ्तार

Tundla, Firozabad : थाना टूंडला पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से संबंधित चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टूंडला पुलिस टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में शामिल हैं: थाना पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों … Read more

Hathras : एसपी ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित व विधिक निस्तारण के निर्देश

Hathras : जनपद हाथरस में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने एक-एक कर … Read more

Hathras : ग्राम चौपाल में सीडीओ ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

Hathras : हाथरस जिले के विकास खंड सासनी के अंतर्गत ग्राम पंचायत जिरौली में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पी.एन. दीक्षित के नेतृत्व में “ग्राम चौपाल” का आयोजन किया गया। “गांव की समस्या, गांव में समाधान” की भावना के साथ आयोजित इस चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराना … Read more

Kasganj : चिकित्सक समय से ओपीडी करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी- डीएम

Kasganj : जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, ओपीडी, इमरजेंसी, वार्ड, दवा वितरण, प्रयोगशाला और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कर्मचारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने … Read more

अपना शहर चुनें