Jalaun : मेडिकल कॉलेज के बाहर डॉक्टरों में भिड़ंत, सड़क पर जमकर हुई हाथापाई

Jalaun : जालौन के मेडिकल कॉलेज के बाहर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब डॉक्टरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि किसी पुराने विवाद को लेकर जूनियर डॉक्टरों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई और धक्का-मुक्की में बदल गई। मेडिकल कॉलेज के मुख्य … Read more

Jalaun : कालपी बस स्टैंड उपद्रव में दो आरोपितों पर NSA की कार्रवाई

Jalaun : कालपी बस स्टैंड पर हुई उपद्रव की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत शिकंजा कसा है। दोनों आरोपितों ने बस स्टैंड के पास झगड़ा कर दो मोटरसाइकिलों में आग लगा दी थी, जिससे क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल फैल गया … Read more

Jalaun : सूने घर का ताला चटकाकर लाखों के जेवर व नगदी की पार, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Jalaun : जालौन उरई कोतवाली क्षेत्र के बघौरा इलाके में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, घर के मालिक परिवार सहित रिश्तेदारी में गए हुए थे। इसी बीच अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर रखा लाखों रुपये के जेवर, नगदी … Read more

Jalaun : शोहदे की हरकतों से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या

Jalaun : उरई कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ शोहदे की हरकतों से परेशान होकर एक विवाहिता ने अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि एक युवक लगातार विवाहिता को फोन कर धमकियाँ देता था और अशोभनीय हरकतें करता था। परिजनों के … Read more

Jalaun : DM निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधरे हालात, किसानों की ट्रॉलियाँ बनीं लंबी कतारों का हिस्सा

Jalaun : नवीन गल्ला मंडी में धान खरीद व्यवस्था अव्यवस्थित होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज सैकड़ों किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे, लेकिन खरीद न होने के कारण उन्हें पूरी रात खुले आसमान के नीचे अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ गुजारनी पड़ी। सरदार पटेल चौराहे से लेकर मंडी … Read more

Jalaun : चिकित्सालय पर डीएम का औचक निरीक्षण, कई डॉक्टर अनुपस्थित पकड़े गए

Jalaun : जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार सुबह 8:30 बजे जिला चिकित्सालय (पुरुष) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, क्षय रोग अनुभाग, रेडियोलॉजी, ऑर्थो वार्ड, महिला मेडिकल वार्ड, आयुष्मान वार्ड, पोषण पुनर्वास केंद्र तथा पैथोलॉजी का स्थलीय जायजा लेकर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पाया कि हड्डी रोग विशेषज्ञ … Read more

Jalaun : कोचिंग पढ़ने गई किशोरी का शव कानपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला, परिजनों में मचा कोहराम

Jalaun : रामपुरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत उमरी में कोचिंग पढ़ने गई किशोरी दिव्या का शव कानपुर में रेलवे ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दिव्या कुछ दिन पहले कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिजन उसकी खोजबीन में लगे थे कि अचानक कानपुर … Read more

Jalaun : अनधिकृत निर्माणों पर हो सख्त कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए सीलिंग व ध्वस्तीकरण के निर्देश

Jalaun : जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष, उरई विकास प्राधिकरण राजेश कुमार पाण्डेय ने विकास प्राधिकरण में समीक्षा बैठक कर अनधिकृत निर्माणों, वाद निस्तारण तथा निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। जिन प्रकरणों में शमन मानचित्र दाखिल नहीं … Read more

Jalaun : अज्ञात कारणों के चलते महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Jalaun : चुर्खी थाना क्षेत्र के बड़ी नादई गांव में शुक्रवार को एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बड़ी नादई निवासी रेखा (पत्नी किशन पाल) ने किसी अज्ञात कारणवश जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल सरकारी … Read more

Jalaun : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

मृतक के परिजन Jalaun : सिरसा कलार थाना क्षेत्र के पिथऊपुरा गांव के पास शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वीरू (35) पुत्र रामजी किसी कार्य से पैदल जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक गंभीर रूप … Read more

अपना शहर चुनें