Etah : एसएसपी ने पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली सलामी

Etah : एसएसपी श्याम नारायण सिंह द्वारा पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। एसएसपी ने परेड में सम्मिलित सभी पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी/कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की निर्धारित वर्दी पहनने तथा जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए … Read more

Etah : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, ग्राम पंचायतों को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर

Etah : विकास भवन के सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत सीडीओ की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत को आत्मनिर्भर बनाने के विषय पर मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में जिले के समस्त बीडीओ और एडीओ (पंचायत) ने भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम … Read more

Etah : अलीगंज विधानसभा में मतदाता मैपिंग का कार्य 84% पूरा, तेज गति से जारी प्रक्रिया

Aliganj, Etah : विधानसभा का मतदाता मैपिंग कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। आज नवीन तहसील सभागार में एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने मतदाता मैपिंग कार्य को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजर्स से समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मतदाता मैपिंग कार्य लगभग 84% पूर्ण हो चुका है। बीएलओ और सुपरवाइजर्स अपने-अपने क्षेत्र में बहुत सक्रिय होकर … Read more

Etah : बमनई में बीएलओ की मदद को पहुँचे विधायक, एसआईआर प्रक्रिया पर जागरूकता अभियान तेज

Nidhauli Kalan, Etah : विकासखंड की बमनई के सचिवालय में एसआईआर सूची पुनः संशोधन के लिए महिला बीएलओ की सहायता हेतु क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी पहुंचे। वहाँ उन्होंने स्थानीय लोगों को एसआईआर की जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों को आवेदन फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किया। मतदाताओं को मतदाता सूची की आवश्यकता … Read more

Etah : ठंड से बचाव के लिए प्रशासन सक्रिय, कंबल बाँटने से लेकर अलाव तक की व्यवस्था मजबूत

Etah : दिन-प्रतिदिन बढ़ती हुई शीतलहर के दृष्टिगत डीएम प्रेमरंजन सिंह के निर्देशानुसार जनपद की सभी तहसीलों एवं नगरीय निकायों में आपदा राहत विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से बेसहारा, निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों को कंबलों का वितरण कार्य तहसील प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है। तीनों तहसीलों में संबंधित एसडीएम एवं तहसीलदार राहत … Read more

Etah : कड़ाके की ठंड में प्रशासन सतर्क, पशुपालन अधिकारी ने गौशाला में सुरक्षा इंतज़ामों का किया निरीक्षण

Marhara, Etah : जिले में ठंड बढ़ते ही प्रशासन पशुओं की सुरक्षा एवं देखभाल को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 3 दिसंबर 2025 को पशुपालन अधिकारी राम ब्रज सिंह ने वृहद गौ आश्रय केंद्र वाहिदपुर बीबी का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में मौजूद चारे की उपलब्धता, ठंड से बचाव … Read more

Etah : नगला परसी हादसे के बाद सख्त प्रशासन आवारा सांडों पर चला शिकंजा, 10 भेजे गए गौशाला

Marhara, Etah : नगला परसी में कुछ दिन पहले एक आवारा सांड के हमले में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। गांव से लेकर कस्बे तक दहशत का माहौल बन गया था। लगातार बढ़ रही आवारा पशुओं की समस्या और जनता की नाराज़गी को देखते हुए अब प्रशासन … Read more

Etah : SIR अभियान में एटा अव्वल, सभी BLO का काम पूरा, अब लंबित मतदाता फॉर्म चुनौती

Etah : विशेष मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान में एटा जनपद ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। जिले के 900 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने अपना निर्धारित कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया है। यह सफलता प्रशासनिक समन्वय, सतत निगरानी और अधिकारियों-कर्मचारियों के निरंतर परिश्रम का परिणाम है। ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील … Read more

Etah : लेखपाल का घूस कांड वायरल, चारपाई वाली क्लिप से हिला प्रशासनिक सिस्टम

Aliganj, Etah : जनपद एटा की तहसील अलीगंज में भ्रष्टाचार अब खुलेआम लूट-खसोट का रूप ले चुका है। जिम्मेदार कुर्सियों पर बैठे कर्मचारियों ने सिस्टम को निजी कमाई का जरिया बना लिया है। ताजा मामला जैथरा ब्लॉक के लेखपाल रोहित चौधरी का है, जो रिश्वत की मांग करते हुए कैमरे में कैद हो गए। वीडियो … Read more

Etah : सीएमओ द्वारा तैनात किए गए नोडल अधिकारी की अनुपस्थिति में चला सेनाकला का स्वास्थ्य शिविर

Etah : मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला में आमजन को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए सूबे की सरकार स्वास्थ्य शिविरों द्वारा निशुल्क पंजीकरण, परामर्श, परीक्षण, जांच/स्क्रीनिंग आदि के माध्यम से जनता को निरोगी बनाने की मुहिम में जुटी हुई है। शासन की व्यवस्थाओं के तहत एटा में भी सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क शिविरों … Read more

अपना शहर चुनें