देहरादून : मार्ग क्षतिग्रस्त, कई रूट डायवर्ट; मसूरी का रास्ता आज भी बंद

देहरादून : देहरादून में पुलों और मार्गों के क्षतिग्रस्त होने के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि वैकल्पिक मार्गों पर संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे और जनता से पुलिस की व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई है। मसूरी जाने वाले सभी मार्ग बुधवार को भी बंद … Read more

देहरादून : आपदा पर सीएम की सख्ती, बोले– लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

देहरादून। राजधानी देहरादून समेत उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश के कारण उत्पन्न आपदा की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। मंगलवार को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद उन्होंने आइटी पार्क स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में देर रात अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत-बचाव … Read more

Dehradun : पौड़ी में फिर गुलदार का कहर, घर से उठा ले गया 4 साल की मासूम

Dehradun : पौड़ी जिले में गुलदार के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा घटना श्रीकोट गांव की है, जहां गुलदार ने घर से ही 4 साल की मासूम को उठा ले जाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। … Read more

देहरादून : महिला कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया

देहरादून। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद महिला कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर दी। कांग्रेसियों ने इस दौरान जोरदार नारेबाजी की, और … Read more

Dehradun : रुद्रप्रयाग में यात्रियों से भरी बोलेरो पर पहाड़ से गिरा पत्थर, दो लोगों की मौत

देहरादून : जिले में सोमवार सुबह सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड जा रहा एक बोलेरो वाहन मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन में पहाड़ी से पत्थर गिरने से उसकी चपेट में आ गया। वाहन में सवार 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हैं। वाहन में कुल 11 लोग सवार थे।रेस्क्यू टीमों व स्थानीय लोगों की मदद … Read more

Dehradun : विधवा मां की शिकायत पर बेटों के खिलाफ नोटिस, गुंडा एक्ट के तहत मामला दर्ज…जाने पूरा मामला

देहरादून : जिलाधिकारी ने एक गरीब विधवा मां की शिकायत पर उसके दोनाें बेटों के खिलाफ नोटिस भेजा है। दोनों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में फास्ट ट्रैक सुनवाई दो दिन बाद होनी है। दरअसल, कलेक्ट्रेट में बंजारावाला निवासी विजय लक्ष्मी पंवार ने जिलाधिकारी सविन बंसल से … Read more

आरक्षण व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का विरोध जारी

देहरादून : उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए थे और आरक्षण व्यवस्था को लेकर लगातार विरोध … Read more

नकली दवाइयों का नेटवर्क ध्वस्त, STF की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

देहरादून। उत्तराखंड STF को नकली दवाइयों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक संगठित गिरोह, जो मेडिकल स्टोर की आड़ में नकली दवाइयों का निर्माण और आपूर्ति कर रहा था, उसे ध्वस्त कर दिया गया है। कुछ समय पहले इस गिरोह के चार सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद, अब STF ने इस नेटवर्क के … Read more

मनसा देवी हादसे के बाद अलर्ट मोड में पुलिस, गढ़वाल के सभी जिलों को दिशा-निर्देश

देहरादून। हरिद्वार के मनसा देवी क्षेत्र में हाल ही में हुई घटना के बाद पुलिस विभाग हरकत में आ गया है। गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने सभी जनपद प्रभारियों को स्पष्ट और सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आईजी ने आगामी त्योहारों, स्नानों और धार्मिक आयोजनों को ध्यान में रखते हुए धार्मिक स्थलों … Read more

देहरादून : अब आपदा से निपटेंगी आपदा सखी 5 लाख महिलाओं को दी जाएगी ट्रेनिंग

देहरादून : आपदा की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अब महिलाओं को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने स्वयं सहायता समूहों SHG से जुड़ी महिलाओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। इस अभियान की शुरुआत जल्द ही प्रदेशभर में की जाएगी, ताकि आपदा की स्थिति … Read more

अपना शहर चुनें