Banda : पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी विस्फोटक बरामद

Banda : कमासिन थाना पुलिस ने दीपावली से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध पटाखा निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया और एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में निर्मित व अर्ध-निर्मित पटाखे, बारूद, और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की है। चित्रकूटधाम परिक्षेत्र डीआईजी राजेश एस. के … Read more

Banda : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दीक्षांत समारोह में मेधावियों को किया सम्मानित

Banda : कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विभिन्न संकायों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले मेधावियों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक व उपाधियां सौंपी। उन्होंने विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं से प्रयोगशाला के ज्ञान को खेतों तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका … Read more

Banda : पटाखों के जखीरे के साथ पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

Atarra, Banda : पुलिस ने अवैध पटाखों का निर्माण और बिक्री करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 167 किलोग्राम पटाखों की सामग्री बरामद की। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त सतना (एमपी) से अवैध पटाखे लाकर दीवाली पर यहां जिला मुख्यालय बिक्री करने आ रहा था। पुलिस अधीक्षक पलाश … Read more

Banda : गिट्टी भरे ओवरलोड ट्रक से, कुचलकर छात्रा की दर्दनाक मौत

Banda : साइकिल से स्कूल जा रही एक छात्रा को ओवरलोड गिट्टी भरे ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया। ट्रक चालक ने उसे आधा किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बबेरू-फतेहपुर … Read more

Banda : राज्यपाल के आगमन से पहले डीएम-एसपी ने कृषि विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण

Banda : कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह 16 अक्टूबर (गुरूवार) को भव्यता के साथ आयोजित होगा। विश्वविद्यालय कुलाधिपति व राज्यपाल दीक्षांत समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं को उपाधियां वितरित करेंगी। राज्यपाल के आगमन से पहले जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। … Read more

Banda : उज्ज्वला योजना के 20 परिवारों को मिली मुफ्त गैस रिफिल

Banda : उज्ज्वला योजना के तहत 20 पात्र लाभार्थी परिवारों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी वितरित की गई। यह वितरण कलक्ट्रेट स्थित महर्षि वामदेव सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से प्रदेश भर के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर … Read more

Banda : कार्यशाला में छात्राओं को सिखाए सेल्फ डिफेंस के गुर

Banda : जिला प्रोबेशन विभाग के तत्वावधान में आयोजित सेल्फ डिफेंस कार्यशाला में राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं को स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने की सीख दी गई। जिला प्रोबेशन विभाग की जेंडर विशेषज्ञ कामिनी सिंह और महिला थाने की उपनिरीक्षक रेनू शर्मा ने छात्राओं … Read more

Banda : ई-रिक्शा चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Banda : पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर जिले में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण लगाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को मरका थाना क्षेत्र के इंगुवा गांव निवासी ई-रिक्शा चालक दीपक पुत्र मुन्ना ने शहर कोतवाली में सूचना दी कि सोमवार … Read more

Banda : पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से अंतरराज्यीय लुटेरा घायल

Banda : मटौंध थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लुटेरे के पास से तमंचा, कारतूस और लूट के … Read more

Banda : हस्ताक्षर अभियान के जरिए कांग्रेसियों ने जुटाया समर्थन

Banda, Atarra : वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के बीच कांग्रेसियों ने वृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया और सैकड़ों लोगों का समर्थन जुटाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के प्रति आम जनता को जागरूक किया। मंगलवार को कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष व नरैनी विधानसभा प्रभारी सूरज बाजपेई की अगुवाई में कांग्रेसियों ने कस्बे के गांधी चौकी … Read more

अपना शहर चुनें