नई दिल्ली : दिल्ली में महापौर और उप महापौर का चुनाव आज, भाजपा ने किया जीत का दावा

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम में महापौर और उप महापौर पद के लिए आज दोपहर दो बजे से चुनाव होना है। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की जीत का दावा किया है। आम आदमी पार्टी ने खुद को चुनाव से अलग कर लिया है। भाजपा ने महापौर … Read more

लविवि : भारतीय प्राणीशास्त्र कांग्रेस और आईएलएसएसडी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग ने 36वीं अखिल भारतीय प्राणीशास्त्र कांग्रेस तथा “इनोवेशन इन लाइफ साइंसेज़ फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट: बायोडायवर्सिटी, एनवायरनमेंट, हेल्थ एंड फूड सिक्योरिटी (ILSSD-2025)” अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। समारोह में प्रो. बी. एन. पांडे को प्रो. हर्षव्रप फाउंडेशन द्वारा उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए जेडएसआई पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 24 … Read more

लखीमपुर : पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस में आक्रोश, आतंकवाद के खिलाफ की कड़ी निंदा

लखीमपुर, गोला गोकर्णनाथ। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। निर्दोष लोगों की हत्या से जहां हर देशवासी शोकाकुल है, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी इस जघन्य कृत्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भारत भूषण कॉलोनी में कांग्रेस पार्टी ने एक आपात बैठक आयोजित कर … Read more

लखनऊ : केशव प्रसाद मौर्या ने सपा पर फिर साधा निशाना, बोले ‘फ़र्ज़ी पीडीए की हवा निकल चुकी है’

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लगातार समाजवादी पार्टी व कांग्रेस पर हमलावर हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि भाजपा 2027 में 2017 दोहराएगी। अखिलेश यादव के फर्जी पीडीए की हवा निकल चुकी है। सपा, बसपा, … Read more

कांग्रेस नेताओं को झूठे मुकदमों में उलझाने की कोशिश : मल्लिकार्जुन खरगे

पटना। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया है कि कांग्रेस नेताओं को झूठे मुकदमे में उलझाने की कोशिशें की जा रही हैं। बिहार के बक्सर में रविवार को एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर षड्यंत्र के आरोप लगाए। खरगे ने दावा किया कि कांग्रेस नेताओं पर पिछले दस साल … Read more

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का करेगी घेराव, बनाई रणनीत‍ि

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खराब कानून व्यवस्था और मह‍िलाओं के प्रत‍ि बढ़ते अपराध को लेकर 21 अप्रैल को कांग्रेस मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। इसकी तैयारी के ल‍िए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रव‍िवार को राजीव भवन में वरिष्ठ नेताओं, ब्लाक अध्यक्षों तथा रायपुर के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री निवास … Read more

कांग्रेस के इतिहास में एक नहीं, अनेक घोटाले: अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर लगातार हमलावर है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि नेशनल हेराल्ड का नाम सुनते ही आज कांग्रेस के पूरे इकोसिस्टम में छटपटाहट, कंपकंपाहट, धड़धड़ाहट, डगमगाहट, लड़खड़ाहट होने लगती है। ऐसा महसूस होना लाजमी भी … Read more

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जम्मू में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

जम्मू। भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा आरोपपत्र दाखिल करना विपक्षी पार्टी के ताबूत में आखिरी कील है जिसके नेता गले तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को … Read more

बिहार विधानसभा चुनाव: जानिए कब हुआ था पहला चुनाव और किसने मारी थी बाज़ी

बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। सभी राजनीतिक दलों ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है और माना जा रहा है कि इस साल अक्टूबर या नवंबर में राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने भी काम तेज कर दिया है और राज्यभर में 200 … Read more

जो अखबार छपता भी नहीं, बिकता नहीं, उसे कांग्रेस सरकार दे रही है करोड़ों के विज्ञापन : राजेश जम्वाल

धर्मशाला। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने प्रदेश कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला हुआ है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में वित्तीय स्थिति बदहाल है। सरकार हर मंच पर रोती है कि पैसा नहीं है, लेकिन गांधी परिवार के बंद पड़े अखबार ‘नेशनल हेराल्ड’ को विज्ञापनों के … Read more

अपना शहर चुनें