Etah : अब स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर भोजन की गुणवत्ता जांचेंगे खाद्य निरीक्षक

Etah : शासन के निर्देशों के पालन में अब स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन की गुणवत्ता परखने की जिम्मेदारी खाद्य आपूर्ति विभाग को सौंपी गई है। इसी क्रम में सोमवार को खाद्य आपूर्ति अधिकारी विमल कुमार ने अलीगंज के प्राथमिक विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रो में भोजन की गुणवत्ता को परखने के लिए निरीक्षण किया … Read more

यूपी में 69197 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की होगी भर्ती, अफसरों को कार्यवाही शुरू करने के निर्देश

मुख्य सचिव ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की समीक्षा बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भर्ती चरण के लिए स्पष्ट समय सीमा तय की जाए। प्रदेश में 69197 रिक्त पद हैं, जिनमें 7952 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 61254 सहायिकाओं के पद … Read more

हरदोई : चेहरा प्रमाणीकरण में लापरवाह आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर बड़ी कार्रवाई

हरदोई। शासन द्वारा एक जुलाई 2025 से चेहरा प्रमाणीकरण व ई केवाईसी द्वारा पोषाहार वितरण अनिवार्य करने में किए जा रहे कार्य मे लापरवाही कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सेवा समाप्त होगी। कड़े निर्देश के बाद बाल विकास व पुष्टाहार विभाग ने लापरवाहों पर बड़ी कार्रवाई का मन बना लिया है। डीपीओ मनोज कुमार ने … Read more

हरदोई : 537 में 22 आंगनबाड़ी कार्यकत्री का चयन निरस्त, लगाए थे फर्जी प्रमाण पत्र

हरदोई। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्य करने वाली कार्यकत्री की चयन प्रक्रिया में झूठे आय, निवास एवं दिव्यांग प्रमाण पत्रों के दम पर सरकार व जिला प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर नौकरी पाने की मंशा रखने वाली 20 महिलाओं का जांच उपरांत चयन निरस्त किया गया है। वहीं, … Read more

श्रावस्ती : आंगनबाड़ी भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप, पीड़िता ने की निष्पक्ष जांच की मांग

मल्हीपुर, श्रावस्ती। जनपद में महिला एवं बाल विकास परियोजना के अंतर्गत रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पदों पर भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। शासन के निर्देश पर शुरू की गई इस प्रक्रिया में कई अभ्यर्थियों ने चयन में पारदर्शिता न होने का आरोप लगाया है। विकास खंड … Read more

हरदोई : डीएम ने आंगनबाड़ी भर्ती में हुए फर्जीवाड़ा पर 21 प्रमाण पत्र किए निरस्त व 18 लेखपालों को किया निलंबित

हरदोई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर आय, जाति, निवास के प्रमाण पत्र बनाने में लेखपालों द्वारा मनमानी आख्या देने की शिकायत पर जिलाधिकारी एमपी सिंह द्वारा कराई गई जांच में पुष्टि उपरांत 21 प्रमाणपत्र को निरस्त करते हुए दोषी 18 लेखपालों को भी निलंबित किया गया है वहीं संबंधित तहसील के उप … Read more

लखीमपुर खीरी: मितौली में संचारी रोगों के खिलाफ शुरू हुआ विशेष जागरूकता अभियान

लखीमपुर खीरी। जिले के मितौली कस्बे में इन दिनों संचारी रोगों की रोकथाम के लिए एक व्यापक और संगठित जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों की टीम लोगों को जागरूक करने के लिए घर-घर दस्तक दे रही है। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में मलेरिया, डेंगू, … Read more

आंगनबाड़ी घोटाला: जब जिम्मेदार ही निकले बेईमान, तो भरोसा किस पर?

भास्कर ब्यूरो बरेली। जैसे संवेदनशील जिले में सरकारी नौकरी के नाम पर रिश्वतखोरी का जो घिनौना चेहरा सामने आया है, उसने न केवल प्रशासन की नाकामी को उजागर किया है, बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि बाल विकास जैसी अहम योजनाओं के जिम्मेदार अफसर भी भ्रष्टाचार के दलदल में गले तक डूबे हैं। … Read more

शाहजहांपुर : जर्जर आंगनवाड़ी केंद्र में रखे जा रहें गोबर के उपले, बांधे जा रहें मवेशी

शाहजहांपुर। एक तरफ जहां आंगनवाड़ी केंद्र की हालत खस्ताहाल है तो वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों उसके अंदर गोबर के उपले लगाए बैठे हैं। इसी टूटी जर्जर बिल्डिंग और उसमें रखे उपले के बीच बच्चों के लिए बैठने की व्यवस्था है। अब बच्चे बैठ भी जाएं तो क्या समस्या कम तो नहीं हो सकती है क्योंकि … Read more

लखीमपुर खीरी : आंगनबाड़ी भर्ती में धांधली का आरोप, महिला ने नहीं हुई कार्रवाई तो जाएंगे कोर्ट

लखीमपुर खीरी। जिले के ग्राम पंचायत दीपावलपुर की एक महिला ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती में अपात्रों के चयन का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से जांच की मांग की है। महिला का आरोप है कि चयन प्रक्रिया में घपला करते हुए मेरिट और अन्य मानकों को दरकिनार कर अपात्र व्यक्तियों का चयन … Read more

अपना शहर चुनें