प्रयागराज : अस्पताल से गर्भवती विवाहिता गायब, पिता ने ससुराल वालों पर गायब करने का लगाया आरोप 

करछना, प्रयागराज। कौंधियारा थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव निवासी राजकुमार कुशवाहा शनिवार को सुबह 10 बजे अपनी पत्नी नीलू को करछना के निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने के लिए लेकर आए थे। 2:00 के करीब हुआ अस्पताल से बाहर निकली और गायब हो गई। पति ने फोन मिलाया तो उसका फोन बंद बता रहा था। … Read more

अस्पताल में भर्ती पत्नी को देखने कोयंबटूर पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री

कोयंबटूर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को निजी विमान से दिल्ली से कोयंबटूर एयरपोर्ट पहुंचे। राजनाथ सिंह की पत्नी यहां एक अस्पताल में भर्ती है। रक्षा मंत्री यहां नौसेना अधिकारी मेस कॉम्प्लेक्स में रात्रि विश्राम करेंगे। स्थानीय एयरपोर्ट पर केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के पहुंचने पर राज्य के पर्यटन मंत्री मथिवेंथन, कोयंबटूर के जिला … Read more

जालौन : पत्नी के अवैध संबंधों के शक में भिड़े ससुर-दामाद, लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती

जालौन। जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र में पत्नी के अवैध संबंधों के शक में ससुर-दामाद आपस मे भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आपस मे चाकू और रॉड चलने लगीं। विवाद में घायल हुए ससुर दामाद को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला एट कटोवाली क्षेत्र … Read more

कासगंज : निजी अस्पताल में लापरवाही से मौत के 5 दिन बाद भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा, न्याय के लिए भटक रहा परिवार

कासगंज। कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा सहावर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चिकित्सकीय लापरवाही के कारण एक प्रसूता की मौत हो गई,लेकिन घटना के 48 घंटे बीत जाने के बावजूद पीड़ित परिवार की तहरीर पर अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।पुलिस की इस हीलाहवाली से परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।वही … Read more

बहराइच : समाजसेवी ने सीएम से की शिकायत, कहा– सरकारी अस्पताल में मरीजों से की जा रही खुलेआम लूट

नानपारा, बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नानपारा में तैनात डॉक्टर चंद्रभान राम के खिलाफ समाजसेवी फौजदार यादव ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एक दशक से अधिक समय से कार्यरत डॉक्टर चंद्रभान राम मरीजों को अस्पताल की बजाय बाहर की महंगी दवाएं और जांच लिखते हैं। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी … Read more

कन्नौज : अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, हॉस्पिटल सील

कन्नौज। जिले में राजनैतिक सांठ गांठ करके और विभागीय अधिकारियों को खुश रखकर अवैध रूप से संचालित होने वाले मधुमक्खी के छत्ते की तरह खुले अवैध हॉस्पिटल लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ करने से नहीं चूक रहे हैं।खास बात यह है कि, मामला बिगड़ने पर कार्यवाही होती जरूर है, पर कुछ समय बाद स्थित फिर … Read more

कन्नौज : अस्पताल में किशोरी की मौत के बाद जागा प्रशासन, प्राइवेट अस्पतालों में चला सख्त चेकिंग अभियान

गुरसहायगंज, कन्नौज। पिछले सप्ताह कस्बा छिबरामऊ में एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान किशोरी की मृत्यु हो जाने के बाद हुए बवाल को लेकर 10 दिन बाद जागे प्रशासन ने कस्बा में शनिवार को अस्पताल में चेकिंग अभियान चलाया। प्रशासन को सब कुछ ठीक मिला उसको लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। कस्बा छिबरामऊ … Read more

कानपुर : दो बसों की टक्कर में 25 यात्री घायल, ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा

कानपुर। अरौल थाना क्षेत्र स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह दो बसों में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 25 से 30 यात्री घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी बिल्हौर … Read more

बरेली : बस में जहरखुरानी के शिकार युवक की हालत गंभीर

बरेली। बारादरी थाना इलाके के गोसाई गोटिया के रहने वाले 25 साल के युवक विपिन कुमार जहरखुरानी का शिकार हो गए। वह बस से सफर कर रहे थे, तभी उनके साथ यह घटना हुई। विपिन हरिद्वार में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। वह मंगलवार को बरेली वापस आ रहे थे। रास्ते में उन्होंने … Read more

राजौरी : जम्मू-कश्मीर अस्पताल ने भारत-पाक संघर्ष के दौरान पद छोड़ने वाले कर्मचारियों के खिलाफ़ की कार्रवाई

राजौरी : राजौरी में सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) और अस्पताल ने कहा है कि वह अपने कई कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं करेगा जो भारत और पाकिस्तान के बीच सशस्त्र संघर्ष के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए थे। आदेश में कहा गया है कि दंडित कर्मचारियों में फैकल्टी, कंसल्टेंट, सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट, स्टाफ … Read more

अपना शहर चुनें