Jalaun : SIR के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक

Jalaun : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, आयोग द्वारा निर्धारित तिथियों तथा आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।जिलाधिकारी … Read more

Sitapur : सिर्द्धानगर के डीएम डॉ. राजा गणपति आर. बने सीतापुर के नए जिलाधिकारी

Sitapur : उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईएएस डॉ. राजा गणपति आर. को सीतापुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। वह 2015 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं और इससे पहले वह सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी पद पर तैनात थे। इस बदलाव के साथ ही, सीतापुर के वर्तमान जिलाधिकारी अभिषेक आनंद … Read more

Hathras : जिलाधिकारी राहुल पांडे का हुआ स्थानांतरण, अतुल वत्स बने नए डीएम

Hathras : शासन ने जनपद हाथरस के जिलाधिकारी राहुल पांडे का स्थानांतरण करते हुए उन्हें विशेष सचिव, राज्य कर विभाग लखनऊ के पद पर तैनात किया है। उनके स्थान पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स को हाथरस का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को नियमित अदला-बदली की … Read more

Jalaun : हर भवन में बनेगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम – जिलाधिकारी

Jalaun : जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि जल संरक्षण, जल संवर्धन और जल संचयन को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन हेडपंपों से जल प्राप्ति बंद हो चुकी है … Read more

Hamirpur : डीएम के निर्देश- ‘शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता न बरतें अधिकारी’

Hamirpur : जिला कलक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। 91 शिकायतों में से जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कई का मौके पर निस्तारण कर दिया। अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से आदेशित किया। डीएम ने सख्त लहजे में अधिकारियों से शिकायत के … Read more

Jalaun : सिंचाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी- जिलाधिकारी

Jalaun : जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में नलकूप एवं लघु सिंचाई विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को सिंचाई सुविधा निर्बाध रूप से उपलब्ध होनी चाहिए। समीक्षा के दौरान पाया गया कि 11 ट्यूबवेल वर्तमान में खराब हैं, जिन्हें शीघ्र … Read more

Jalaun : जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस

Jalaun : जन समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के उद्देश्य से थाना कोतवाली कालपी में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र एवं … Read more

Jalaun : ईवीएम एवं वीवीपैट गोदाम का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Jalaun : जालौन जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) एवं वीवीपैट गोदाम का निरीक्षण कर मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था और गोदाम की निगरानी प्रणाली का गहनता से परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम में रखी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की भौतिक स्थिति और उनकी सुरक्षा … Read more

Maharajganj : जिलाधिकारी ने परसौनी बुजुर्ग में गौ और गोवर्धन की विधिवत पूजा की

Ghughli, Maharajganj : जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार को घुघली क्षेत्र के परसौनी बुजुर्ग गांव स्थित अस्थाई गो आश्रय स्थल पर पहुंचकर भगवान गोवर्धन की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने गौ माता को वस्त्र ओढ़ाकर उनकी विधिवत पूजा की। उन्होंने गौ माता को गुड़ और फल खिलाकर … Read more

Maharajganj : ठंड और स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए जिलाधिकारी ने वृद्धजनों के लिए व्यवस्था की समीक्षा

Maharajganj : दीपावली के पावन अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को आधारशिला वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत वृद्धजनों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों को मिठाई और उपहार वितरित किए और उनके स्वास्थ्य व देखभाल की जानकारी ली। जिलाधिकारी के साथ एसडीएम फरेंदा शैलेन्द्र गौतम और वृद्धाश्रम … Read more

अपना शहर चुनें