चक्रवर्ती सम्राट अशोक जयंती पर गरजे स्वामी प्रसाद मौर्या: बोले- सम्राट अशोक कालखंड मे सोने की चिड़िया था भारत

[ कार्यक्रम को संबोधित करते एजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या ]

  • अपनी जनता पार्टी ने मनाया चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती

पडरौना, कुशीनगर । अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य कहा की अखंड भारत के संस्थापक तथा एशिया महादीप के सबसे बड़े भूभाग पर मानवता मुलक समरस समाज की स्थापना करने वाले सम्राट अशोक के कालखंड में ही भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। आज यह सोने की चिड़िया नहीं रह गया है। सम्राट अशोक महान मौर्य वंश के वे कुलदीपक थे जिन्होंने अपने कृत्यों से कुल, वंश व समुदाय को ही नहीं वरन् देश व दुनिया को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया था।

सम्राट अशोक के जीवनी पर बोलते हुए अपनी जनता पार्टी के तरफ से बुधवार को पडरौना शहर के जटहा रोड स्थित पीएम पैलेस मे आयोजित सम्राट अशोक जयंती समारोह को बतौर मुख्य अतिथि अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य बैठक को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा की अशोक महान के बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा अखण्ड भारत का निर्माण तभी संभव है जब हम एकजुट होकर राष्ट्र के प्रति चिंतन व विचार करे। इसके पूर्व सम्राट अशोक जयंती समारोह में शामिल हुए श्री मौर्य ने प्रियदर्शी सम्राट अशोक,भगवान बुद्ध,और भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सदा सुमन किया।

बैठक दौरान सम्राट अशोक जयंती समारोह की अध्यक्षता अपनी जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामेश्वर कुशवाहा की संचालन पार्टी के प्रवक्ता और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री के भतीजे और उनके पीआरो रहे आरके मौर्य ने किया। इसके बाद अपनी जनता पार्टी के शादाब खान ने कहा की चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने पूरे देश को अखंड भारत के रूप में बनाया। सीमा सुरक्षा को विस्तार देकर नया आयाम दिया था। चंद्रगुप्त मौर्य ने मौर्य समाज की स्थापना की थी।

राष्ट्रीय महासचिव दिलीप चौधरी कहा कि सम्राट अशोक ने अहिंसा, धर्म और समानता के सिद्धांतों से पूरे विश्व को प्रेरित किया था। उनका शासन सुशासन,धर्म पालन और जनकल्याण का आदर्श उदाहरण रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने कहा कि सम्राट अशोक के आदर्शों को अपनाकर एक समृद्ध सशक्त और न्याय संगत समाज के निर्माण में योगदान दिया था। गुलाबचंद गौतम आदि लोगों ने सम्राट अशोक महान के प्रति अपना अपना विचार रखा।

इस दौरान प्रहलाद गुप्ता, सज्जन गुप्ता, दिनेश चौधरी, जनार्दन कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा,दीपू ब्याहुत,उदय अजय कुशवाहा,उदय कुशवाहा, अजय कुशवाहा,बेचु खान,उमेश कुशवाहा सुरजीत सिंह कुशवाहा,आसमा परवीन,संतोष कुशवाहा,उमेश कुशवाहा,राजदेव कुशवाहा,सिंहासन कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा,हरिनारायण कुशवाहा,अनिल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

लखनऊ: वक्फ संशोधन विधेयक पेश को लेकर पुराने लखनऊ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च। मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर