बौद्ध कथा में स्वामी प्रसाद मौर्य ने भरी हुंकार, जमकर गरजे

बिल्हौर, कानपुर। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने संविधान सम्मान व जनहित यात्रा के तहत गुरुवार को अरौल स्थित बौद्ध कथा में दस्तक दी। पार्टी के स्थानीय जिलाध्यक्ष रामराज मौर्य समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार इस्तकबाल किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मौर्य ने बौद्ध प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर नमन किया और कथावाचक शाक्य मोहन बौद्ध व शाक्य तृप्ति बौद्ध को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य संविधान को बचाना, भाजपा सरकार को असफलताओं के प्रति सावधान करना और जनता की आंख में धूल झोंक की जा रही साजिश से जनता को जागरूक करना है। कहा कि आज दलित व पिछड़ों का शोषण कर उन्हें लड़ाया जा रहा है, युवाओं के पास रोजगार नहीं है महंगाई आसमान छू रही है, किसान छुट्टा जानवरों से परेशान है, शिक्षा में महंगाई की मार से गरीब, मजदूर व किसान के बच्चे वंचित हो रहे हैं। समस्याओं के मद्देनजर वे आज के देश को लोकतंत्र से इतर राजतंत्र की निगाह से देख रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अगले चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मौजूद पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सागर ने कहा कि उनका साल भर में ही भाजपा की नीतियों से मन हट गया था और इसका विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने घुटने नहीं टेके और बहुजन समाज के हित में काम करते हुए समय पर भाजपा के किनारा कर लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की संविधान विरोधी नीतियों के सामने डंटे रहने की कामना की। कथा के दौरान पदाधिकारियों ने बौद्ध कथा का रसपान किया। इस मौके पर सोबरन शास्त्री, महेंद्र कुशवाह, वेद प्रकाश, अरुण, अखिलेश आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

लखनऊ: वक्फ संशोधन विधेयक पेश को लेकर पुराने लखनऊ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च। मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर