Swami Chaitanyananda : पुरानी है बाबा चैतन्यानंद की क्रिमिनल हिस्ट्री, फोन नहीं इस्तेमाल करता; 2009 में दर्ज हुआ था छेड़छाड़ का पहला केस

Swami Chaitanyananda Saraswati : ओडिशा से ताल्लुकात रखने वाले स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को पहले डॉ. पार्थसारथी के नाम से जाना जाता था। वह खुद को संत बताता है और लगभग 12 साल से आश्रम में रह रहा है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि जब चैतन्यानंद पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं।

2009 में भी दर्ज हुआ था केस

बताया गया कि साल 2009 में उनके खिलाफ धोखाधड़ी और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। बाद में 2016 में वसंत कुंज में एक महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था।

वहीं, अब चैतन्यानंद पर 17 लड़कियों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि आखिरी लोकेशन आगरा थी लेकिन, वह बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फोन का भी बहुत कम इस्तेमाल कर रहा है।

छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप

शारदा भारतीय प्रबंधन संस्थान ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले में स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ ​​पार्थ सारथी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस जांच के दौरान 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए, जिनमें से 17 ने छात्राओं ने आरोप लगाया कि उनके साथ अपमानजनक भाषा, अश्लील वॉट्सएप/एसएमएस संदेश और अवांछित शारीरिक संपर्क का आरोप लगाया।

इसके अलावा पीड़ित छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि इंस्टीट्यूट में कार्यरत महिलाओं ने उन्हें आरोपी की मांगें मानने के लिए उकसाया और दबाव डाला।

यह भी पढ़े : Delhi : आश्रम में बाबा का गंदा खेल! 17 छात्राओं का यौन शोषण, वॉर्डन करवाती थी मुलाकात, संचालक स्वामी चैतन्यानंद करता था छेड़छाड़

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें