
एशिया कप 2025 अपने अंतिम चरण में है। भारत और पाकिस्तान पहले ही फाइनल में जगह बना चुके हैं, लेकिन सुपर-4 का आखिरी मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह मैच भले ही फाइनल की रेस पर असर न डाले, लेकिन भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए बेहद खास होगा।
सूर्या के पास दो बड़े मील के पत्थर छूने का मौका
- 250 चौके पूरे करने से 8 चौके दूर – ऐसा करने वाले वह विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद सिर्फ तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
- 150 छक्के पूरे करने से 2 छक्के दूर – अगर वह यह उपलब्धि हासिल करते हैं तो दुनिया के सिर्फ 5वें बल्लेबाज होंगे जो T20I में 150 छक्के जड़ेंगे।
T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज:
- रोहित शर्मा (भारत) – 205
- मुहम्मद वसीम (UAE) – 183
- मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) – 173
- जोस बटलर (इंग्लैंड) – 171
- निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) – 149
- सूर्यकुमार यादव (भारत) – 148
सूर्या का शानदार करियर ग्राफ
जुलाई 2021 में डेब्यू करने के बाद से सूर्यकुमार यादव ने 88 मैचों की 83 पारियों में 2657 रन बनाए हैं। आने वाले महीनों में उनके पास 3000 रन पूरे करने का मौका है, जो करने वाले वह विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद सिर्फ तीसरे भारतीय बनेंगे।
फाइनल में कप्तान के तौर पर बड़ी चुनौती
सूर्यकुमार यादव पर अब टीम इंडिया को एशिया कप जिताने की जिम्मेदारी है। 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान पहली बार एशिया कप फाइनल में आमने-सामने होंगे, जहां सूर्या का प्रदर्शन टीम की जीत के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।















