
Sultanpur : कुड़वार थाना क्षेत्र के बेला पश्चिम ग्रामसभा में शनिवार को सियार के आतंक से हड़कंप मच गया। गांव में अचानक आए सियार ने करीब आठ लोगों पर हमला बोल दिया, जिसमें दो महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हमले में सभी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
अचानक हुई इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि सियार बेहद आक्रामक तरीके से लोगों पर टूट पड़ा और कई को लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह शोर मचाकर उसे भगाया।
मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग सक्रिय हो गया है। डीएफओ अमित सिंह ने बताया कि जांच-पड़ताल के लिए टीम मौके पर भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि सियार को जल्द पकड़ा जाएगा और स्थिति पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
गांव के लोग अब भी दहशत में हैं और प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम की मांग कर रहे हैं।